उदयपुर. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ lakshya raj singh mewar को अपने सलाहकार मंडल में सदस्य मनोनीत किया है। राज्यपाल मिश्र के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार के जारी आदेशानुसार राजस्थान के समग्र विकास से संबंधित प्रकरणों में समय-समय पर परामर्श के लिए गठित राज्यपाल सलाहकार मंडल में लक्ष्यराज सिंह को पर्यटन एवं रोजगार से संबंधित विषयों पर अपनी सलाह देने के लिए मनोनीत किया किया गया है। राज्यपाल सलाहकार मंडल में नौ अन्य विषय विशेषज्ञों को भी मनोनीत किया हुआ है। राज्यपाल मिश्र के सलाहकार मंडल में उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति, रोजगार सृजन, विधि, प्रशासन, उद्योग, अर्थशास्त्र, अनुसूचित जनजाति क्षेत्र विकास, जल संरक्षण जैसे तमाम मसलों पर समय-समय पर मंथन किया जाता है। मेवाड़ गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे है जिसको लेकर उदयपुर शहर में कई चौराहों पर उनके होर्डिंग्स लगाए गए। मेवाड़ के पिछले कुछ महीनों से उनके कार्यक्रम और यात्राओं को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक हलके में यह चर्चा भी है कि उनके कदम राजनीतिक के दहलीज की तरफ बढ़ रहे है और उनके समर्थक भी शक्ति प्रदर्शन में जुटे है।
मेवाड़ की संघ प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनिया के नजदीक आने के बाद उनका राजनीति में प्रवेश को जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद साथ ही मेवाड़ के जनता के बीच कई कार्यक्रमों में जाना और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता भी कई संकेत दे रही है।