scriptशहर के हर व्यक्ति के मुंह पर हो मास्क: महापौर | Mask on the mouth of everyone in the city: Mayor | Patrika News

शहर के हर व्यक्ति के मुंह पर हो मास्क: महापौर

locationउदयपुरPublished: Nov 28, 2020 07:56:10 am

Submitted by:

bhuvanesh pandya

कोरोना संक्रमण

शहर के हर व्यक्ति के मुंह पर हो मास्क: महापौर

शहर के हर व्यक्ति के मुंह पर हो मास्क: महापौर

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक एवं आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने चिंता जताते हुए शहरवासियों को विशेष अपील जारी की है। नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि उदयपुर शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर महापौर एवं आयुक्त ने आमजन से सहयोग की अपील की है। नगर निगम द्वारा प्रतिदिन जन जागरण को लेकर कई तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। फि र भी शहर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। महापौर ने कहा कि वर्तमान में कोरोना से बचने के लिए केवल मास्क ही उपाय है, निगम द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है, इसमें जब तक आमजन का संपूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा तब तक इस अभियान में सफ लता नहीं मिलेगी। ऐसे में महापौर एवं आयुक्त ने संयुक्त रूप से अपील की है कि आने वाले दिनों में हम घर के बाहर बैठे तो भी मास्क लगाकर बैठे एवं पास आने वाले हर व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखें। कॉरोना से हमें केवल मास्क ही बचा सकता है, इसलिए हम किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही नहीं बरतें एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपना योगदान दें।
—–
शुक्रवार को भी बांटे 4500 मास्क
नो मास्क नो एंट्री जन जागरण अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 4500 मास्क वितरित किए। उपमहापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि शुक्रवार को भी नगर निगम अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के साथ अग्निशमन शाखा के सभी कर्मचारियों ने शहर के मुख्य बाजार हथिपोल, चेतक सर्कल, शिक्षा भवन चौराहा, अंबावगढ़ कच्ची बस्ती, अंबामाता, चांदपोल, इमली घाट, हरवेन जी का खुर्रा, महावतवाडी, घंटाघर आदि में लोगों को मास्क वितरित किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो