scriptअफीम किसानों से मिले मंत्री आंजना | Minister Anjana met opium farmers | Patrika News
उदयपुर

अफीम किसानों से मिले मंत्री आंजना

समस्या समाधान का दिया आश्वासन

उदयपुरJul 18, 2021 / 06:19 pm

surendra rao

Minister Anjana met opium farmers

अफीम किसानों से मिले मंत्री आंजना

मेनार. (उदयपुर). राज्य के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना शनिवार को नाथद्वारा से निम्बाहेड़ा जाते वक्त मेनार सहित हाइवे पर क्षेत्र के सैकड़ों अफीम किसानों से मिले और उनकी समस्या को सुना। दोपहर बाद पहुंचे मंत्री आंजना का हाइवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों के अफीम किसानों से मिलकर उनकी समस्या सुनी। किसानों ने बताया कि अफीम विभाग को तोलने के बाद शेष डोडा-चूरा नियमानुसार आबकारी विभाग द्वारा नष्ट किया जाता रहा है। जिसमे गत वर्ष कोरोना के चलते विभाग द्वारा डोडा-चूरा नष्ट नहीं किया गया, जिससे किसानों ने स्वयं भी उस डोडा-चूरा को अपने खेतों में डाल खाद के रूप में प्रयोग कर लिया। लेकिन विभाग उक्त डोडा चूरा को नष्ट करने का आदेश जारी कर किसानों को परेशान किया जाता है। साथ ही इस वर्ष भी किसानों ने मांग की है कि किसानों को खाद के रूप उक्त डोडा चूरा अपने अपने खेतों में डालने का आदेश करवाया जाए। जिससे किसानों को खाद के रूप में इसका उपयोग किया जा सके, लेकिन विभाग चाहता है कि उक्त डोडा किसी अन्यत्र जगह पर ही नष्ट किया जाए। लेकिन सरकार के उक्त आदेश से किसानों को परिवहन चार्ज के साथ अधिकारियों द्वारा परेशान कर चौथ वसूली की जाती है, जिससे किसानों में डर बना रहता है। मंत्री आंजना ने कहा है कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री गहलोत से समस्या को अवगत करा डोडा चूरा अपने-अपने खेतों में नष्ट करने के आदेश जारी करवाने का आश्वासन दिया। वही जब तक मुख्यमंत्री गहलोत से बात नहीं हो जाए तब तक आबकारी विभाग और पुलिस उच्च अधिकारियों से बात कर किसानों को तंग नही करने देने का आश्वासन दिया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए सरपंचों ने मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ओंकार लाल मेनारिया, देवेंद्र सिंह शक्तावत, राज सिंह झाला, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, पूर्व यूथ अध्यक्ष अशोक जैन, सेवा दल अध्यक्ष निमत मेनारिया, पूर्व प्रधान चमन शेखर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कमलेंद्र सिंह, देहात महामंत्री प्रफुल कुमार, सूरजमल मेनारिया, बद्री लाल मेनारिया, योगेंद्र जणवा, इंटाली भरत मेनारिया आदि मौजूद रहे।
वही इंटाली, वाना, मेनार, अमरपुरा खालसा, सालेड़ा, अमरपुरा जागीर, खेरोदा, बांसड़ा, नवानिया, लुणदा, भोपाखेड़ा, धाकड़ो का खेड़ा, वरनी, रूपावली आदि गांवों के किसानों ने समस्या रखी।

Home / Udaipur / अफीम किसानों से मिले मंत्री आंजना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो