scriptमानव संसाधन विकास मंत्रालय की शुरुआत, न्यूटन-आइंस्टीन-कलाम खोजेगा एमआईसी | ministry of human resource development new scheme | Patrika News
उदयपुर

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की शुरुआत, न्यूटन-आइंस्टीन-कलाम खोजेगा एमआईसी

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरDec 15, 2018 / 04:47 pm

madhulika singh

mhrd

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की शुरुआत, न्यूटन-आइंस्टीन-कलाम खोजेगा एमआईसी

भुवनेश पण्ड्या/उदयपुर. अब उच्च शिक्षण संस्थानों से न्यूटन, आइंस्टीन और कलाम जैसे वैज्ञानिकों की खोज की जाएगी। अब तक उच्च शिक्षण संस्थानों में कई नवाचार होते आए हैं, लेकिन इन्हें कोई दिशा नहीं मिलती थी और ना ही बेहतर परिणाम निकल पाते थे। अब ऐसे प्रयोगों और नवाचारों को दिशा और दशा देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एमआईसी की शुरुआत की है। यह एमआईसी एमएचआरडी इनोवेशन सेल के नाम से जानी जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता व ऊर्जा का विकास किया जाएगा। उन्हें नए स्टार्टअप खोलने और उद्यमशीलता के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक संस्थान में एक संस्कृति गढऩे का काम किया जाएगा। विद्यार्थी स्नातक करने के साथ-साथ इन्क्यूबेटर या स्टार्टअपके रूप में क्या कर सकता है, इस बारे में उनके विचार जाने जाएंगे। बकायदा इसे लेकर मंत्रालय संस्थान को रैंक भी देगा। इसी आधार पर संस्थानों को केन्द्र व राज्य की विशेष एजेंसिया बजट आवंटित भी करेंगी। मंत्रालय ने नवम्बर में इसकी शुरुआत की है, इस आधार पर प्रत्येक संस्थान में एक इको-सिस्टम शुरू करना होगा। जहां से नवाचारों की पूरी जानकारी आगे भेजी जा सके।
READ MORE : भुगतान के बाद भी पोशाक नहीं देना पड़ा भारी, लौटानी होगी ब्याज सहित राशि…

ऐसे होगा क्रियान्वयन
-कोई बड़े पूंजी निवेश की जरूरत है तो एमआईसी का उपयोग किया
जा सकेगा।
-एमआईसी की ओर से मेधावियों के नवाचार, विचार, प्रयोग व आइडिया को पुरस्कृत किया जाएगा।
-विद्यार्थियों को समय-समय पर उद्यमियों और वरिष्ठ शिक्षाविदों से मिलने व उनके आइडिया जानने का अवसर भी मिलेगा।
-नए स्थानों की यात्रा का अवसर मिलेगा। पेशेवरों का साथ भी मिलेगा।

Home / Udaipur / मानव संसाधन विकास मंत्रालय की शुरुआत, न्यूटन-आइंस्टीन-कलाम खोजेगा एमआईसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो