scriptराजस्थान में प्रवेश से पहले भरा लेते हैंं पेट्रोल-डीजल, सांसद जोशी का सीएम को पत्र | MP Joshi's letter to CM, Petrol-Diesel Prices In Rajasthan, Menar | Patrika News
उदयपुर

राजस्थान में प्रवेश से पहले भरा लेते हैंं पेट्रोल-डीजल, सांसद जोशी का सीएम को पत्र

डीजल-पेट्रोल की वेट दरोंं में कमी करने को लेकर सांसद का सीएम को पत्र
 

उदयपुरJul 03, 2020 / 03:33 pm

madhulika singh

Petrol Diesel Prices

Petrol Diesel Prices

मेनार. लॉकडाउन खुलने के बाद से प्रदेश में लगातार पेट्रोल- डीजल के भावों में उछाल देखा जा रहा है। जहां पहले पेट्रोल की बढ़ती कीमतें लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं अब आलम यह है कि डीजल और पेट्रोल के दाम अब लगभग एक जैसे दिखाई देने लगे हैं। लेकिन इस कोरोना काल में प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतेंं जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा भी माना जा रहा है। बढ़ते पेट्रोल डीजल के भाव को लेकर राजनीतिक विरोध प्रदर्शन भी जारी है। इधर चितौड़गढ़ सेे भाजपा सांसद सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पेट्रोल व डीजल की वेट दरों मे कमी करने की मांग की है। पत्र में लिखा की देश में पेट्रोल-डीजल की दरेंं राजस्थान में सबसे अधिक है। जिसके कारण वाहन मालिक गुजरात, हरियाणा व पंजाब से पेट्रोल-डीजल भरवाकर आता है। जिससे राजस्थान को भी कम रेवेन्यूू मिल रही है। आज से डेढ़ वर्ष पूर्व एमपी, यूपी, गुजरात आदि प्रदेशों से पेट्रोल-डीजल सस्ता था लेकिन आज देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल के अधिक दाम राजस्थान में हैंं। लगभग पेट्रोल-डीजल पर 8-9 रू. का अंतर है। सांसद ने सीएम से आग्रह किया कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की वेट दरोंं मेंं कमी की जाए। जिससे यहां का रेवेन्यूू भी बढे़गा व आमजन को भी राहत मिलेगी।

Home / Udaipur / राजस्थान में प्रवेश से पहले भरा लेते हैंं पेट्रोल-डीजल, सांसद जोशी का सीएम को पत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो