scriptUDAIPUR: ईद पर मुस्लिम समुदाय ने मांगी अमन-चैन की दुआएं, अलग-अलग समय हुई नमाज | Muslim Society Celebrated Eid al-Adha 2017 in Mosque | Patrika News
उदयपुर

UDAIPUR: ईद पर मुस्लिम समुदाय ने मांगी अमन-चैन की दुआएं, अलग-अलग समय हुई नमाज

मुस्लिम समुदाय ने ईदुलजुहा पर्व शनिवार को मनाया।

उदयपुरSep 02, 2017 / 03:03 pm

Mohammed illiyas

Muslim Society Celebrated Eid al-Adha 2017 in Mosque
उदयपुर . मुस्लिम समुदाय ने ईदुलजुहा पर्व शनिवार को मनाया। विभिन्न मस्जिदों में नमाज अलग-अलग समय पढ़ी गई। ईद से पहले शुक्रवार को घरों में तैयारियों के साथ मिठाई बनाई गई।

अंजुमन तालीमुल इस्लाम के अनुसार हाथीपोल मस्जिद में नमाज सुबह 6.45 बजे, कहारवाड़ी, दरखानवाड़ी में 7 बजे, चिल्ले की मस्जिद, शोएबुल औलिया मुर्शीद नगर, लौहार कॉलोनी आयड़ मस्जिद में 7.15, जहांगिरी मस्जिद वर्मा कॉलोनी, जामा मस्जिद चमनपुरा में 7.30, छोटी मस्जिद सविना, छीपा कॉलोनी मस्जिद मल्लातलाई, बड़ी मस्जिद सविना, सज्जननगर ए ब्लॉक मस्जिद में 7.45, सज्जननगर 80फीट रोड मस्जिद, रजा कॉलोनी, धोलीबावड़ी हुसैनी मस्जिद, सौदागर वाले बाबा खाई कब्रिस्तान मस्जिद, खाराकुआं अंजुमन मस्जिद, कल्लेसात, आलू फैक्ट्री, बीच की सिलावटवाड़ी, आयड़ ईदगाह, चिश्तिया गरीब नवाज कॉलोनी रूपसागर, अलीपुरा, मस्तान बाबा, फारूखे आजम कॉलोनी, हिरणमगरी, दीवानशाह कॉलोनी पटेल सर्कल में 8 बजे, खांजीपीर मस्जिद में 8.15, पहाड़ा, गौसिया कॉलोनी, रहमान कॉलोनी, मकबरा, पलटन मस्जिद में 8.30 बजे, पुराना स्टेशन मस्जिद में 9 बजे नमाज अदा की गई।
 READ MORE: उदयपुर में हो रही मोबाइल शॉप चोरी से उठा पर्दा, एक निकला हिस्ट्रीशीटर, खरीददार की तलाश जारी

 

Muslim Society Celebrated Eid al-Adha 2017 in Mosque
IMAGE CREDIT: pramod soni
गौरतलब है कि इससे पहले बोहरा समुदाय ने कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा शुक्रवार को मनाया था। शहर की मस्जिदों में सुबह नमाज अदाकर खुशहाली, अमन-चैन की दुआएं मांगी गई। इसके साथ ही कुर्बानी की रस्म अदा की गई।

फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मोईयदपुरा मस्जिद, मल्लातलाई मस्जिद, सैयदी खांजीपीर की दरगाह स्थित लुकमानी मस्जिद, नीमचखेड़ा, पंचवटी, मोतीमगरी में सुबह 6.35 बजे ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद वसीले लिए गए और दुआएं मांगी गई। खास तौर पर 52वें दाई-उल-मुतलक मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की रुह के सवाब के लिए और 53वें दाई-उल-मुतलक सैयदना डॉ. सैफुद्दीन साहब की उम्रदराजी व सेहतों आफियत के लिए दुआएं मांगी गई।
READ MORE: उदयपुर: बोहरा समुदाय ने ईद की नमाज अदा करी और गले मिल दी बधाई, देखें तस्वीरें 

नमाज के बाद सभी मस्जिदों में खुशी की मजलिस हुई। कसीदे व मदहे पढ़े गए। मौला इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद कर मातम मनाया गया। घरों में पकवान बनाए गए। तबर्रुक बांटा गया। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की।

Home / Udaipur / UDAIPUR: ईद पर मुस्लिम समुदाय ने मांगी अमन-चैन की दुआएं, अलग-अलग समय हुई नमाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो