scriptनिकाय चुनाव 2019 : उदयपुर नगरनिगम व कानोड़ नगरपालिका में मतगणना शुरू, जानें क‍िसके स‍िर बंधा जीत का सेहरा.. | Nagar Nikay Chunav, Udaipur Nagarnigam, Nikay chunav Results 2019 | Patrika News
उदयपुर

निकाय चुनाव 2019 : उदयपुर नगरनिगम व कानोड़ नगरपालिका में मतगणना शुरू, जानें क‍िसके स‍िर बंधा जीत का सेहरा..

Nikay chunav Results 2019 उदयपुर नगरनिगम और कानोड़ नगरपालिका में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना हुुुुई शुरू, अब तक 7 भाजपा, 4 कांग्रेस और 1 माकपा के खाते में

उदयपुरNov 19, 2019 / 10:11 am

madhulika singh

निकाय चुनाव 2019 : उदयपुर नगरनिगम व कानोड़ नगरपालिका में मतगणना शुरू, जानें क‍िसके स‍िर बंधा जीत का सेहरा..

निकाय चुनाव 2019 : उदयपुर नगरनिगम व कानोड़ नगरपालिका में मतगणना शुरू, जानें क‍िसके स‍िर बंधा जीत का सेहरा..

उदयपुर. Nikay chunav Results 2019 निकाय चुनाव के तहत उदयपुर नगरनिगम और कानोड़ नगरपालिका में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। जीत का सेहरा मतदाताओंं ने क‍िसके सिर बांधा है , इसका फैसला कुछ ही देर में सामने होगा। मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैंं।
इधर, मतगणना शुरू होते ही परिणाम जारी होना भी शुरू हो गए।
उदयपुर के वार्ड 29 से कांग्रेस के लोकेश गौड़ और वार्ड 43 से कांग्रेस के रवि तरवाड़ी जीते, भाजपा की चंद्र कला बोल्या। वार्ड 15 से 540 वोट से जीती। वार्ड 57 से भाजपा के छोगालाल भोई चुनाव जीते, वार्ड नंबर 2 से बीजेपी के लोकेश कोठारी को मिली जीत , वार्ड 30 से बीजेपी प्रत्याशी रमेश जैन को मिली जीत, वार्ड 31 से भाजपा की विद्या भावसार चुनाव जीती। वार्ड 16 से माकपा के राजेंद्र वसीटा 4 वोट से जीते। वार्ड 3 से कांग्रेस के प्रशांत श्रीमाली को मिली जीत, वार्ड 16 से कांग्रेस के गणेश मेघवाल और 58 से शिल्पा पामेचा को मिली जीत। कुल 70 वार्ड अब तक आए पर‍ि‍णामों मेंं 7 भाजपा, 4 कांग्रेस और 1 सीट माकपा के खाते में गई।
उदयपुर की कानोड़ नगरपालिका में 1 से 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस की नम्रता कुंवर सोलंकी चुनाव जीती, वार्ड संख्या 1 से नरेंद्र सिंह बाबेल चुनाव जीते, वार्ड संख्या 3 से गोपाल खटीक चुनाव जीते, वार्ड संख्या 4 से चंदा देवी मीणा चुनाव जीती, वार्ड संख्या पांच से भाजपा की दुर्गा मीणा चुनाव जीती
वार्ड संख्या 6 से गुड्डी बाई मीणा चुनाव जीती , वार्ड 7 से जनता सेना की प्रेम देवी चौहान चुनाव जीती
वार्ड 8 से भाजपा का दीपक प्रसाद शर्मा चुनाव जीते।

Home / Udaipur / निकाय चुनाव 2019 : उदयपुर नगरनिगम व कानोड़ नगरपालिका में मतगणना शुरू, जानें क‍िसके स‍िर बंधा जीत का सेहरा..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो