scriptNation level Rover Moot Ranger Meet : परम्परागत खेलों के साथ पिरामिड्स बनाकर क‍िया कौशल प्रदर्शन | Nation level Rover Moot Ranger Meet At Udaipur | Patrika News
उदयपुर

Nation level Rover Moot Ranger Meet : परम्परागत खेलों के साथ पिरामिड्स बनाकर क‍िया कौशल प्रदर्शन

राष्ट्र स्तर जनजाति रोवर मूट रेंजर मीट की चेतना रैली आज

उदयपुरDec 19, 2018 / 03:01 pm

Pankaj

ranger rover meet

Nation level Rover Moot Ranger Meet : परम्परागत खेलों के साथ पिरामिड्स बनाकर क‍िया कौशल प्रदर्शन

प्रमोद सोनी/उदयपुर.शहर के निकट उदयसागर स्थित उदय निवास में मण्डल स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र पर चल रहे पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स मूट मीट के दूसरे दिन का आगाज ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गोपाराम माली व अध्यक्षता पंजाब के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट इन्द्रजीतसिंह ने की। टीआरआई निदेशक दिनेशचन्द्र जैन एवं जनजाति उपनिदेशक शिक्षा पांचूराम सैनी नेे संभागियो को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
एआरटीओ पीएल बामनिया ने कहा कि अनुशासन, जिम्मेदारी, मातृभूमि से प्यार, मुकाम की ओर अग्रसर होना, अन्य की सेवा एवं मदद करना आदि गुणों को स्काउट गाइड संगठन की देन बताया। जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा ने सडक सुरक्षा जीवन रक्षा के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने एवं आमजन को जागरूक करने की बात कही। सेवानिवृत वन अधिकारी एवं पर्यावरणविद् डॉ.सतीश शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग का पांचवा नियम स्काउट गाइड पशु पक्षियों का मित्र एवं प्रकृति प्रेमी होता है। नारायण सेवा संस्थान के निदेशक कैलाश मानव ने भी जनजाति के रोवर रेंजर्स से वार्तालाप की एवं उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। आपदा प्रबन्धन टीम ने दिनेश श्रीमाली एवं फायर इन्सपेक्टर ने आपदाओं से निपटने के बारे में बताया।
READ MORE : video : राफेल डील को लेकर उदयपुर में भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, राहुल गांधी पर दागे सवाल..


ये हुई प्रतियोगिताएंं

मंगलवार को संभागियों ने अपने अपने क्षेत्र के परम्परागत खेलों के साथ पिरामिड्स शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। वहीं नशा निवारण, स्वव्छ भारत मिशन, सडक सुरक्षा, पर्यावरण जागरूकता आदि विषयों पर प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर विशिष्ट पहचान बनाने वाली जनजाति प्रतिभा श्यामलाल, लिम्बाराम, जयन्ति लाल निनामा नरेश डामोर आदि के जीवन पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में जिला रसद अधिकारी गीतेश मालवीय, निदेशक सांख्यिकी सुधीर दवे, बाबूलाल कटारा आदि ने भी अपने विचार रखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो