उदयपुर

राजस्थान के इन नेताओं का शौक: एक तिहाई मंत्री रखते हैं हथियार, 70 MLA भी पीछे नहीं

राजस्थान के नेताओं को भी हथियार रखने का खूब शौक है। हमारे विधायकों में हर तीसरे विधायक के पास कोई ना कोई हथियार है। चाहे वे भाजपा के हो या कांग्रेस के हो।

उदयपुरJan 20, 2022 / 12:06 pm

Sandeep Purohit

संदीप पुरोहित
राजस्थान के नेताओं को भी हथियार रखने का खूब शौक है। हमारे विधायकों में हर तीसरे विधायक के पास कोई ना कोई हथियार है। चाहे वे भाजपा के हो या कांग्रेस के हो। इस मामले में कोई भी उन्नीस नहीं पड़ता है। यहीं नहीं राज्य सरकार के लगभग एक तिहाई मंत्री भी हथियार रखने का शौक रखते है। वर्तमान सरकार के 11 मंत्रियों के पास भी अभी हथियार मौजूद है।

ये शौक के साथ-साथ रसूख का भी प्रतीक है। तो कैसे हमारे नेता पीछे रहेंगे। सरकार अपने मंत्री व विधायकों की सुरक्षा के लिए भले ही लाखों रुपए खर्च कर गनमैन व गार्ड उपलब्ध करवाती हो, लेकिन मंत्री व विधायकों ने टोपीदार बंदूक से लेकर अतिआधुनिक रिवाल्वर व पिस्टल के लाइसेंस ले रखे हैं। प्रदेश में 200 विधायकों में 70 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों के पास हथियार मौजूद है। फिर भी जनप्रतिनिधियों को न जाने किन से खतरा है। वे अपने साथ हथियार रखना पसंद करते हैं।

इन मंत्रियों के पास हथियार
शांति धारीवाल : एक रिवाल्वर व एक टोपीदार
प्रताप सिंह खाचरियावास : एक गन
उदयलाल आंजना : एक रिवाल्वर व एक 12 बोर बंदूक
प्रमोद जैन भाया : 315 बोर बंदूक व एक रिवाल्वर
महेन्द्रजीत सिंह मालवीया : देसी टोपीदार एक
रामलाल जाट : एक रिवाल्वर व एक 12 बोर बंदूक
मुरारीलाल मीणा : एक पिस्टल
ममता भूपेश : एक पिस्टल
परसादीलाल मीणा : एक रिवाल्वर व एक 12 बोर बंदूक
अर्जुन बामनिया : एक 12 बोर
रमेश मीणा: एक रायफल व एक गन

प्रमुख भाजपा विधायक भी रखते
वसुंधरा राजे : एक 32 बोर राइफल
गुलाबचंद कटारिया : एक पिस्टल
राजेन्द्र राठौड़ : एक 315 बोर बंदूक व एक पिस्टल
नरपत सिंह राजवी : राइफल, गन व पिस्टल

Home / Udaipur / राजस्थान के इन नेताओं का शौक: एक तिहाई मंत्री रखते हैं हथियार, 70 MLA भी पीछे नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.