scriptबिछ गई चुनावी बिसात, प्रक्रिया आज से | Panchayati Raj election process from today | Patrika News
उदयपुर

बिछ गई चुनावी बिसात, प्रक्रिया आज से

पंचायती राज चुनाव

उदयपुरJan 08, 2020 / 02:06 am

Pankaj

बिछ गई चुनावी बिसात, प्रक्रिया आज से

बिछ गई चुनावी बिसात, प्रक्रिया आज से

उदयपुर . पंचायतीराज चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है, वहीं प्रशासनिक प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। नामांकन को लेकर हर ओर तैयारियां की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। जिलेभर से हलचल दिखाई देने लगी है।
धरियावद के नायब तहसीलदार महिपालसिंह ने मंगलवार को ब्लॉक के जवाहरनगर, गाडरियावास, धरियावद पंचायत के मतदान केंद्रों का अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार सिंह ने कर्मिकों को चुनाव के दौरान पुख्ता बंदोबस्त करने तथा किसी प्रकार की खमियां नहीं रखने के निर्देश दिए। पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली मतदाता सूची का अवलोकन किया।
प्रमाण पत्र के लिए चक्कर

ब्लॉक में पंचायतीराज चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की ओर से जाति, मूल, पुलिस चरित्र सत्यापन सहित अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मुख्यालय पर भीड़ दिखाई दे रही, जबकि इनमें से कई दस्तावेजों की चुनाव के लिए जरुरी नही है, लेकिन स्पष्ट जानकारी के अभाव में परेशानी उठा रहे हैं। उपखंड कार्यालय से लेकर तहसील एवं पुलिस थाने तक भागमदौड़ करते दिखाई दे रहे हैं। नायब तहसीलदार महिपालसिंह का कहना है कि प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग की ओर से नाम निर्देशन पत्रों के साथ लगाए जाने वाले दस्तावेज के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
गींगला में पंचायत चुनाव के पहले चरण में भीण्डर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच के लिए नामाकंन बुधवार से लिए जाएंगे। निकटवर्ती भीण्डर ब्लॉक की सिंहाड़ व सवना ग्राम पंचायत के सरपंच व वार्डपंचों के लिए नामाकंन बुधवार सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक जमा करा सकेंगे। इसके लिए संभावित प्रत्याशियों ने मंगलवार को तैयारी की गई। सवना में सामान्य व सिंहाड़ में एसटी ओपन वर्ग सरपंच पद आरक्षित है।
खरसाण में पंचायतीराज चुनाव के लिए बुधवार को फ ार्म भरे जाएंगे। इसके लिए नामाकन के लिए चुनाव दल मतदान केन्द्र पर पहुंच गए। चुनाव दल की ओर से बुधवार सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक फ ार्म भरे जाएंगे।
ऋषभदेव में भाजपा मंडल की बैठक हुई, जिसमें पंचायती राज चुनावों के संदर्भ में चर्चा की गई। उपजिला प्रमुख सुन्दरलाल भाणावत, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, कुबाराम मीणा, गौतम लाल जलात, देवीलाल मीणा मौजूद थे।
सराड़ा में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पंचायतीराज चुनाव को लेकर चर्चा की गई। पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व विधायक बसंतीदेवी मीणा, ख्याली लाल सुहालका, अध्यक्ष गणेश चौधरी, पूर्व जिला उपप्रमुख लक्ष्मी लाल पण्डया, संगठन मंत्री लाल सिंह मीणा मौजूद थे।
पंचायतीराज चुनाव में आज आवेदन स्वीकार होंगे। पांच बूथों के लिए एक ही केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार रहेगा। प्रक्रिया को लेकर 3 सदस्यीय दल आरओ नवीन उपाध्याय के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे मेनार पहुंचे। दल के पहुंचने के बाद ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मजमा लग गया।
ईवीएम से होगा चुनाव
पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण का आगाज बुधवार को होगा। निर्वाचन विभाग ने सम्पूर्ण तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार पंचायतीराज चुनावों में पहली बार प्रत्याशी नौ दिन पूर्व रिर्टनिंग अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत करेंगे। पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। पहली बार सरपंच पद के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा।

Home / Udaipur / बिछ गई चुनावी बिसात, प्रक्रिया आज से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो