मृतक संजय तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी सबसे छोटी बहन भी पुलिस में है। पिता जीवणराम जाट गांव के उप सरपंच हैं। संजय की पत्नी गर्भवती है। वह अभी अस्पताल में भर्ती है। नन्हे मेहमान के आने की खुशी में ही संजय उदयपुर से छुट्टी लेकर आया था। इधर संजय की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। अभी संजय की पत्नी को मौत की सूचना नहीं दी गई है।