scriptVIDEO : उदयपुर में विस में नेता प्रतिपक्ष कटारिया के खिलाफ प्रदर्शन | protest against gulabchand kataria for his remarks on lord pratap | Patrika News
उदयपुर

VIDEO : उदयपुर में विस में नेता प्रतिपक्ष कटारिया के खिलाफ प्रदर्शन

क्षत्रिय समाज संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली

उदयपुरSep 16, 2021 / 11:25 pm

Mukesh Hingar

उदयपुर में विस में नेता प्रतिपक्ष कटारिया के खिलाफ प्रदर्शन

उदयपुर में विस में नेता प्रतिपक्ष कटारिया के खिलाफ प्रदर्शन

उदयपुर. भगवान राम और महाराणा प्रताप को लेकर पिछले दिनों विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर गुरुवार को मेवाड़ क्षत्रिय महासभा सहित कई क्षत्रिय संगठन और सर्व समाज ने उदयपुर कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कटारिया को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने और भाजपा से निष्कासित करने की मांग की। आक्रोश रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट पर बड़ी तादाद में लोग जमा हुए। ऐसे में यातायात प्रभावित होने पर पुलिस ने कलक्ट्रेट मार्ग से ट्राफिक डायवर्ट किया।
इस दौरान जनता सेना प्रमुख एवं वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने कहा कि हम महाराणा प्रताप के अपमान पर विरोध करते हैं। कटारिया महापुरुषों के लिए अपशब्द बोलकर राजनीतिक रोटियों सेक रहे हैं, लेकिन अब बहुत हो चुका है। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष बालूसिंह कानावत ने कहा कि हम कटारिया की सार्वजनिक सभाओं का बहिष्कार करेंगे।
बाद में प्रतिनिधि मंडल ने कलक्टर चेतन देवड़ा और एसपी डॉ. राजीव पचार को ज्ञापन दिया। मांग की गई कि कटारिया के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष, आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत और प्रदेश के संघ प्रमुख के नाम भी ज्ञापन प्रेषित किए।
उदयपुर में विस में नेता प्रतिपक्ष कटारिया के खिलाफ प्रदर्शन
करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा, उदयपुर देहात कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष लाल सिंह झाला, क्षत्रिय जागृति मंच अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नरूका, करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़ी, समानता मंच कमलेंद्र अमरतिया, नाथद्वारा भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह झाला, मांगीलाल जोशी, केके शर्मा ने भी संबोधित किया। पार्षद हितांशी शर्मा, शंकर चंदेल भी मौजूद थे।

Home / Udaipur / VIDEO : उदयपुर में विस में नेता प्रतिपक्ष कटारिया के खिलाफ प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो