scriptराजस्थान में हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव, BJP के दिग्गज नेता के बयान से आया सियासी भूचाल | Rajasthan assembly election 2019 expected- Arjun lal Meena | Patrika News

राजस्थान में हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव, BJP के दिग्गज नेता के बयान से आया सियासी भूचाल

locationउदयपुरPublished: May 23, 2019 08:02:32 pm

Submitted by:

santosh

राजस्थान में 2014 की तरह इस बार भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। उदयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अर्जुन लाल मीणा ने दूसरी बार लगातार जीत दर्ज की है।

BJP-Congress

BJP-Congress

उदयपुर। राजस्थान में 2014 की तरह इस बार भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। उदयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अर्जुन लाल मीणा ने दूसरी बार लगातार जीत दर्ज की है। अर्जुनलाल मीणा ने अपने न‍िकटतम प्रतिद्वंद्वी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्‍य रघुवीर मीणा को करीब 4 लाख से अधिक वोटों से हराया।

 

जीत दर्ज करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद जल्द कुछ बड़ा हो सकता है। मीणा ने कहा कि कांग्रेस के लोग सरकार में आने के लिए झूठे वादे करते हैं। उन्होंने कहा कि उनको संदेह है कि प्रदेश की गहलोत सरकार 5 साल चलेगी या नहीं। हो सकता है बीच में मध्यावधि चुनाव कराना पड़े। अर्जुन लाल मीणा ने राजस्थान में मध्यावधि चुनाव की बात कहकर नया सियासी भूचाल ला दिया है।

 

मीणा ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 25 में से 25 सीटें जीती हैं और कांग्रेस ने झूठे वादे किए हैं। उससे किसान बड़े आंदोलित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब से गहलोत सरकार आर्इ है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ गए हैं। थानागाजी गैंगरेप मामला इसका बड़ा उदाहरण है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। ऐसे में प्रदेश में जल्द मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के काम का ही असर है कि देश में इतने भारी बहुमत से एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

 

उदयपुर संसदीय सीट
भाजपा- अर्जुनलाल मीणा- 8 लाख 42 हजार 216
कांग्रेस- रघुवीर सिंह मीणा- 4 लाख
जीत का अंतर – करीब 4 लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो