जयपुर

Rajasthan Budget 2017: जानिए बजट में शिक्षा और महिलाओं के लिए क्या-क्या घोषणाएं हुई

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बुधवार को अपनी सरकार का चौथा बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने अपने बजट में शिक्षा और महिलाओं को कई घोषणाएं की।

जयपुरMar 08, 2017 / 01:09 pm

Kamlesh Sharma

rajasthan budget

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बुधवार को अपनी सरकार का चौथा बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने अपने बजट में शिक्षा और महिलाओं को कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री घोषणा करते हुए करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत के अधिक पाने वाली बोर्ड की 100 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। वहीं महिलाओं के लिए घोषणाएं करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की बेटियों को आर्थिक सहायता।
शिक्षा के लिए खुला पिटारा

– 13900 स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। एकीकृत स्कूलों की स्थापना की गई है।

– ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षकों की उपलब्धता के लिए पदों का निर्धारित समानीकरण किया गया।
– चालीस से अधिक नामांकन वाले प्राथमिक स्कूलों को क्रमोन्नत किया जाएगा।

– बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, अलवर, जोधपुर सहित ज्यादातर जिलों में स्कूलों में विज्ञान संकाय शुरू होगी।

– उदयपुर, बूंदी, जयपुर, प्रतापगढ़ सहित राज्य के कई स्कूलों में भी वाणिज्य के साथ विज्ञान विषय लाया जाएगा।
– व्यावसायिक शिक्षा 50 स्कूलों में शुरू की जाएगी।

– 133 स्कूलों में 746 क्लासरूम सहित पेयजल सुविधा, शौचालय निर्माण कराए जाएंगे।

– आगामी वर्ष में राजसमंद, बाप जोधपुर, कुंभलगढ़, अंता, चूरू में राजकीय कन्या।
– महाविद्यालय सहित महाविद्यालय खोले जाएंगे।

90 प्रतिशत के अधिक पाने वाली बोर्ड की 100 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

राजस्थान बजट: विधवा पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये घोषणा

महिलाओं के लिए

– आगामी वर्ष में पशु पालन व मत्स्य के लिए 822 करोड़ रुपए का प्रावधान।

– आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की बेटियों को आर्थिक सहायता।

– बालिका शिक्षा के लिए 5000 रुपए प्रोत्साहन राशि।
– कन्या के विवाह पर देय अनुदान राशि व प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की घोषणा।

राजस्थान बजट: 2039 गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की घोषणा, किसानों के लिए भी खुशखबरी


– 1000 महिला दुग्ध उत्पादन केंद्र बनाए जाएंगे।
– कई शिक्षण संस्थाओं में अध्ययन के लिए साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

– किशोर न्याय अधिनियम के लिए बाल गृह, जोधपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, हनुमानगढ़ में बनाए जाएंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.