पहले अध्यक्ष के बाद महासचिव महत्वपूर्ण पद था लेकिन महासचिव एक नहीं, बहुत होते थे। अब अध्यक्ष के बाद संगठन महामंत्री अहम पद होगा। इस पद पर एक ही व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रवक्ता पद पर पार्टी ने विशेष जोर दिया है, अब एक की बजाय पांच प्रवक्ता रखे जाएंगे ताकि पार्टी का पक्ष मजबूती से रख सकें। इन्हें सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी जाएगी।
जिला कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष में से तीन उपाध्यक्ष को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। इनमें एक-एम सोशल मीडिया, मीडिया और विधि विभाग के प्रभारी होंगे। READ MORE : क्षमा करने से मिलती है भीतरी खुशी, महावीर युवा मंच संस्थान का सामूहिक क्षमापना समारोह, 20वां सामूहिक विवाह 26 जनवरी को
पद जिला ब्लॉक
अध्यक्ष 01 01
संगठन महामंत्री 01 01
उपाध्यक्ष 24 12
कोषाध्यक्ष 01 01
महासचिव 21 12
सचिव 21 12
सह सचिव 21 12
प्रवक्ता 05 02
कुल 95 53