scriptराजस्‍थ्‍ाान ग्‍ााैैरव यात्रा : गोगुन्दा तक रथ यात्रा के आगे 151 बाइक पर ड्रेस कोड में साथ चलेगा युवा मोर्चा | Rajasthan Gaurav Yatra, bjym, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

राजस्‍थ्‍ाान ग्‍ााैैरव यात्रा : गोगुन्दा तक रथ यात्रा के आगे 151 बाइक पर ड्रेस कोड में साथ चलेगा युवा मोर्चा

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरAug 02, 2018 / 03:43 pm

madhulika singh

bjym

राजस्‍थ्‍ाान ग्‍ााैैरव यात्रा : गोगुन्दा तक रथ यात्रा के आगे 151 बाइक पर ड्रेस कोड में साथ चलेगा युवा मोर्चा

उदयपुर. मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर बुधवार को भाजपा के अलग-अलग संगठनों की बैठकें हुई जिसमें सभी को जिम्मेदारियां बांटी गई। साथ ही कहा गया कि वे सीएम की यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने क्षेत्र में कार्य शुरू कर दें। भाजयुमो शहर जिला की मासिक बैठक भाजपा कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि सभी पदाधिकारियों आगामी कार्यक्रमों में एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाएं। भंडारी ने कहा कि कालोड़ा में भाजयुमो शहर जिला यात्रा का स्वागत करेगा। 151 बाइक पर ड्रेस कोड में कार्यकर्ता गोगुन्दा तक रथ यात्रा के आगे चलेेंगे।

अपने खर्चे पर सभा में पहुंचे पार्षद
पार्षदों की बैठक शहर अध्यक्ष दिनेश भट्ट व महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने ली। इसमें कहा कि सभी पार्षद अपने खर्चे पर समर्थकों को लेकर कांकरोली में सभा स्थल पर पहुंचे। बैठक में सभी पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य की गई लेकिन आधे ही आए। मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल के अनुसार विभिन्न मंडलों की बैठक में तय किया गया कि मण्डलों से 30 से 35 वाहनों में कार्यकर्ता प्रस्थान करेंगे एवं उदयपुर सीमा पर यात्रा की अगवानी करेंगे। बैठकों में यात्रा सह संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत, तख्त सिंह शक्तावत, देवनारायण धाबाई आदि उपस्थित थे।

युवा मोर्चा ने भी बांटी जिम्मेदारियां
भाजयुमो की संभागीय बैठक में शहर जिलाध्यक्ष भट्ट, महापौर कोठारी, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, रमजान अली, शिवराज बिश्नोई, आई.टी. प्रदेश संयोजक अंकित जैन ने यात्रा के बारे में जानकारी दी। राठौड़ ने यात्रा में मोर्चा की जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफलता बनाने की अपील की।
READ MORE : राजस्‍थान गौरव यात्रा : यहां टिकट चाहने वालों के नहीं, मोदी-शाह-राजे के लगेंगे नारे


झामेश्वर व नांदेश्वर मंडल की बैठक
भाजपा झामेश्वर गिर्वा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मेनारिया की अध्यक्षता में हुई।
यात्रा के जिला संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि विभिन्न मंडल अपनी व्यवस्थाओं से पहुंच कर यात्रा का स्वागत करेंगे।मंडल को एकलिंगपुरा चौराहा, रोड नंबर एक चौराहा एवं तितरडी चौराहा के सजावट की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। मेनारिया ने बताया कि मंडल से करीब 30 कारों से कार्यकर्ता कालोड़ा जाएंगे। भाजपा नांदेश्वर मण्डल की बैठक रामपुरा में हुई जिसमें ग्रामीण विधायक मीणा ने सीएम यात्रा की व्यूरचना बताई। मण्डल अध्यक्ष दिनेश धाभाई, महामंत्री भगवती तेली, बद्री चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष
महेश नागदा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हीरालाल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Home / Udaipur / राजस्‍थ्‍ाान ग्‍ााैैरव यात्रा : गोगुन्दा तक रथ यात्रा के आगे 151 बाइक पर ड्रेस कोड में साथ चलेगा युवा मोर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो