scriptपंजाब के बाद राजस्थान का नम्बर, कांग्रेस आलाकमान का प्रदेश नेतृत्व से विश्वास उठ गया | Rajasthan's number after Punjab, Congress high command lost faith in t | Patrika News
उदयपुर

पंजाब के बाद राजस्थान का नम्बर, कांग्रेस आलाकमान का प्रदेश नेतृत्व से विश्वास उठ गया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह

उदयपुरSep 21, 2021 / 02:35 pm

bhuvanesh pandya

.पंजाब के बाद राजस्थान का नम्बर, कांग्रेस आलाकमान का प्रदेश नेतृत्व से विश्वास उठ गया

.पंजाब के बाद राजस्थान का नम्बर, कांग्रेस आलाकमान का प्रदेश नेतृत्व से विश्वास उठ गया

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि पंजाब के बाद अब राजस्थान का नंबर हैं। कांग्रेस आलाकमान का प्रदेश नेतृत्व से विश्वास उठ गया है। पंजाब में एक दूसरे को नीचा दिखाया और बवाल हुआ है। सिंह ने कहा कि राजनीति में धीरे-धीरे कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है।

राजस्थान में भी बगावत शुरू होने वाली है। सिंह सोमवार को महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे, वह कुंभलगढ़ में होने वाले चिंतन शिविर के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने शिविर पर कहा कि इसमें पार्टी से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा होगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलका गुर्जर भी उदयपुर पहुंची। यहां भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, जिला प्रमुख ममता कुमार पवार, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो