scriptगुलाब चंद कटारिया के अपनों को मिली ज्यादा जिम्मेदारियां | rajasthan-udaipur-gulab chan kataria-bjp-loksabha election 2010-news | Patrika News
उदयपुर

गुलाब चंद कटारिया के अपनों को मिली ज्यादा जिम्मेदारियां

पूर्व विधायक डांगी व डेयरी चेयरमैन को उपाध्यक्ष बनाया

उदयपुरMar 09, 2019 / 09:31 am

Mukesh Hingar

bjp

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने देहात की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कार्यकारिणी में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया गुट के कार्यकर्ताओं को ज्यादा जगह दी गई है। मावली के पूर्व विधायक व डेयरी चेयरमैन को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार ने देहात जिला की कार्यकारिणी घोषित कर दी, कार्यकारिणी में सलूंबर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमला गांधी के देवर कैलाश गांधी को भी जिम्मेदारी दी गई है जबकि उस समय उनकी भाभी को भाजपा के पदाधिकारियों ने ही अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया दिया था, अब गांधी को पार्टी ने फिर मैन लाइन में लाकर खड़ा किया है। मावली से बागी के रूप में नामांकन भर वापस उठाने वाले कुलदीपसिंह चुंडावत को मंत्री बनाया। भाजयुमो के देहात अध्यक्ष महेन्द्र औदिच्य को महामंत्री की भी जिम्मेदारी पार्टी में दी है। उल्लेखनीय है कि अभी देहात अध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला की जगह पार्टी ने कटारिया के खास भंवर सिंह पंवार को जिम्मेदारी दी, ऐसे में कटारिया गुट के लोगों को पूरा तवज्जों दिया गया।

कार्यकारिणी में इनको दी जिम्मेदारियां
– उपाध्यक्ष : डॉ. गीता पटेल, भगवतीलाल सेवक, दलीचन्द डांगी, शंकरलाल खराड़ी, लालुराम गायरी, प्रकाश जैन, लक्ष्मणसिंह राव, रमेश जोशी

– महामंत्री : कैलाश गांधी, महेन्द्र औदिच्य, नरेन्द्रसिंह आसोलिया

– मंत्री : अणदाराम गरासिया, चन्दा जैन, कुलदीप सिंह चुण्डावत, ख्यालीलाल जैन, रितु अग्रवाल, मेघसिंह सिसोदिया, सचिन खटीक, रमेश कोठारी

– कोषाध्यक्ष : चन्द्रेश फत्तावत
– प्रचार मंत्री : विनोद मोर्य

– कार्यालय मंत्री : शंकर पटेल

Home / Udaipur / गुलाब चंद कटारिया के अपनों को मिली ज्यादा जिम्मेदारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो