scriptनेता प्रतिपक्ष कटारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी | rajasthan-udaipur-jail bharo andolan--kisan karja maf-bjp rajasthan- | Patrika News
उदयपुर

नेता प्रतिपक्ष कटारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

– जेल भरो आंदोलन

उदयपुरFeb 08, 2019 / 05:25 pm

Mukesh Hingar

bjp udaipur

नेता प्रतिपक्ष कटारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

उदयपुर. भाजपा के जेल भरो आंदोलन के तहत उदयपुर में शुक्रवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। उदयपुर जिले की आठों विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं ने पहले रैली निकाली और उसके बाद कलक्टरी पर सभा की। बाद में भाजपा नेताओं के एक-एक विधानसभा वार गिरफ्तारियां दी। पुलिस की ओर से गिरफ्तार करने वालों के लिए मंगाई बसें कम पड़ गई तो भाजपा वालों ने विरोध किया और वे कलक्टरी में जाने का प्रयास करने लगे, पुलिस ने भी सुरक्षा घेरा मजबूत किया। अंत में कटारिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। इससे पूर्व कटारिया ने सभा में कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में किसानों को धोखा दिया, कटारिया ने कहा कि कांग्रेस में एक ही परिवार चल रहा है यहां भाजपा में चाय बेचने वाला पीएम बना है। कटारिया के साथ ही यहां मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा, गोगुंदा विधायक प्रताप भील, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, वल्लभनगर के भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी व खेरवाड़ा के भाजपा प्रत्याशी नानालाल अहारी ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पवार ने भी गिरफ्तारी दी।

Home / Udaipur / नेता प्रतिपक्ष कटारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो