scriptभाजपा ने मेवाड़-वागड़ से किया सौतेला व्यवहार, क्षेत्र का विकास नहीं हो सका — राज्यमंत्री | rajya mantri bamniya in udaipur | Patrika News
उदयपुर

भाजपा ने मेवाड़-वागड़ से किया सौतेला व्यवहार, क्षेत्र का विकास नहीं हो सका — राज्यमंत्री

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरDec 31, 2018 / 03:40 pm

Sikander Veer Pareek

मुकेश हिंगड़/उदयपुर. गहलोत सरकार में राज्यमंत्री बने बांसवाड़ा के अर्जुन बामणिया रविवार को पहली बार उदयपुर आए तो उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। बामणिया का उदयपुर शहर व देहात कांग्रेस ने अभिनंदन किया। आरएमवी सभागार में हुए कार्यक्रम में बामणिया ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने मेवाड़-वागड़ के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए इसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया जिससे क्षेत्र का विकास नहीं हो सका। अब कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की नीतियों में भागीदार बनकर इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीरसिंह मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार एवं पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाए। शहर जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, विधायक गजेंद्रसिंह शक्तावत, पूर्व विधायक मांगीलाल गरासिया, बसंती देवी मीणा, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, नीलिमा सुखाडिय़ा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन, डॉ मधुसूदन शर्मा, बाबूलाल जैन, अरुण टांक, देहात महिला अध्यक्ष सीमा चोर्डिया, फिरोज अहमद शेख आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
READ MORE : स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल में अब कांग्रेस के दखल की तैयारी, यह होगा बदलाव ….

इससे पूर्व बामणिया का प्रतापनगर, सुंदरवास, ठोकर चौराहा, सिख कॉलोनी, सूरजपोल चौराहा सहित कई जगह पर स्वागत किया गया। मार्ग में डीसीसी पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश दया, मुस्लिम समाज की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शराफत खान आदि के नेतृत्व में बामणिया का स्वागत किया गया।
सीपी समर्थक नहीं दिखे
कार्यक्रम में सीपी समर्थक पदाधिकारी व कार्यकर्ता नहीं दिखे थे। सीपी को मंत्री नहीं बनाने से उनके समर्थक नाराज भी चल रहे हैं।

Home / Udaipur / भाजपा ने मेवाड़-वागड़ से किया सौतेला व्यवहार, क्षेत्र का विकास नहीं हो सका — राज्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो