scriptVIDEO : कांग्रेस सरकार पर बरसे अमरसिंह, बोले – सरकार बनते ही अकबर महान बताने की कवायद… | rajyasabha MP Amar singh statement on congress about Maharana paratap | Patrika News
उदयपुर

VIDEO : कांग्रेस सरकार पर बरसे अमरसिंह, बोले – सरकार बनते ही अकबर महान बताने की कवायद…

– महागठबंधन को बताया हठबंधन

उदयपुरJan 20, 2019 / 01:49 pm

Sikander Veer Pareek

गौतम पटेल/सराड़ा . राज्यसभा सांसद अमरसिंह ने शनिवार को चावंड स्थित महाराणा प्रताप की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महाराणा प्रताप को धर्म निरपेक्ष बताया। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार क्षत्रिय राजपूत समाज ने कांग्रेस के प्रति रुझान दिखाया, लेकिन कांग्रेस ने सरकार बनते ही अकबर को महान बताने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।
READ MORE : VIDEO : महाराणा प्रताप के दर पर लड़खड़ाए अमर सिंह के कदम, सीढ़ीयों पर गिरे, देखें वीडियो…

अमरसिंह वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 421वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को मोदी से व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है, लेकिन राष्ट्रवाद का विरोध नहीं करना चाहिए। मोदी ने राष्ट्रवाद के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। पश्चिम बंगाल में महा गठबंधन के कार्यक्रम पर वे बोल कि यह गठबंधन नहीं, केवल हठबंधन है। दिल्ली में सभी एक साथ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन राज्य में आपस में लड़ते रहते हैं।

Home / Udaipur / VIDEO : कांग्रेस सरकार पर बरसे अमरसिंह, बोले – सरकार बनते ही अकबर महान बताने की कवायद…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो