scriptघरों में गूंजा ‘भये प्रकट कृपाला’, रामायण में छलके राम के नैन | Ram navmi programme | Patrika News
उदयपुर

घरों में गूंजा ‘भये प्रकट कृपाला’, रामायण में छलके राम के नैन

पहली बार घरों में मना राम जन्मोत्सव, इसी दौरान टीवी पर रामायण में ‘राम-भरत मिलाप’

उदयपुरApr 03, 2020 / 02:29 am

Pankaj

घरों में गूंजा 'भये प्रकट कृपाला', रामायण में छलके राम के नैन

घरों में गूंजा ‘भये प्रकट कृपाला’, रामायण में छलके राम के नैन

उदयपुर . चैत्र शुक्ल नवमी पर राम जन्मोत्सव का उल्लास घर-घर में रहा। घर-घर में ‘भये प्रकट कृपाला दीनदयाला’ की गूंज रही। पहली बार मंदिरों के बजाय घरों में राम जन्मोत्सव की खुशियां झलक रही थी। खास बात ये कि इन दिनों टीवी पर रामायण का प्रसारण भी उत्साह से देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह के प्रसारण में राम-भरत मिलाप का करुण दृश्य दिखाया गया। भाई से मिल भगवान राम की भी आंखें छलक रही थी।
लॉकडाउन के चलते तमाम मंदिर बंद है। लिहाजा राम नवमी के आयोजन भी नहीं हो पाए। हालांकि मंदिरों में पारंपरिक पूजा अर्चना हुई, वहीं भक्तों ने घरों में ही राम जन्म की खुशियों को दुगुना किया। घरों में सुंदरकांड पाठ गूंजते रहे, वहीं आरती में बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक की भागीदारी रही। शहर के प्रमुख मंदिर सीता-राम मंदिर में महाआरती की गई, वहीं पंचदेवरिया हनुमान मंदिर में हवन किया गया। इसी दौरान घरों में भी हवन किया गया। एक साथ दोपहर 12 बजे महाआरती की गई। इधर, शहर के तमाम हनुमान मंदिरों में भी राम जन्मोत्सव के आयोजन हुए।
यहां हुए आयोजन

श्री नृसिंहद्वारा मीठारामजी का मंदिर रावजी का हाटा में राम जन्मोत्सव मनाया गया। महंत हर्षिता दास ने बताया कि इस मौके पर हवन किया गया। भगवान राम के विग्रह को पंचामृत स्नान कराकर विशेष शृंगार धराया गया। भजन कीर्तन के बाद महंत राम चंद्रदास ने महाआरती की। इधर, बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से घरों में श्रीराम पूजा की गई। घरों में रंगोली सजाकर दीप प्रज्वलित किए गए।

Home / Udaipur / घरों में गूंजा ‘भये प्रकट कृपाला’, रामायण में छलके राम के नैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो