scriptRamadan 2019 : बोहरा समाज ने रखा पहला रोजा, मुस्लिम समाज का पहला रोजा कल | Ramadan 2019, Bohra Samaj First Roja, Udaipur | Patrika News

Ramadan 2019 : बोहरा समाज ने रखा पहला रोजा, मुस्लिम समाज का पहला रोजा कल

locationउदयपुरPublished: May 15, 2019 09:28:18 pm

Submitted by:

madhulika singh

Ramadan 2019 आज हुई तरावीह की नमाज

ramzan

ramadan

मो. इलियास/ उदयपुर. बोहरा समुदाय ने रविवार को रमजान Ramadan 2019 का पहला रोजा रखा। मुस्लिम समुदाय चांद के हिसाब से मंगलवार को पहला रोजा रखेंगे। इससे पहले सोमवार को इशा की नमाज में तरावीह की पहली नमाज अदा की गई।
बोहरा समाज ने रविवार को पहला रोजा रखा। दिनभर सभी इबादत में मशगूल रहे। शाम को कई जगह सामूहिक इफ्तारी के आयोजन हुए। इधर, मुस्लिम समुदाय ने भी रमजान की पूरी तैयारी की है। माहे रमजान में इस बार गर्मी रोजेदारों का इम्तिहान लेगा। शुरुआत मंगलवार को होगी। सोमवार को तरावीह की पहली नमाज होने से मस्जिदों में खास बंदोबस्त किए गए हैं।

सबसे लंबा रोजा 15.09 घंटे का

मंगलवार को होने वाला पहला रोजा 14 घंटे 33 मिनट का होगा। पहले रोजे की सहरी तडक़े 4 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगी, वहीं इफ्तार शाम 07 बजकर 07 मिनट पर होगी। इस साल रमजान के आखिरी 15 रोजे 15 घंटे से अधिक वक्त के होंगे। सबसे लंबा रोजा 15 घंटे 9 मिनट का होगा।

बाजार में खरीदारी
रमजान को लेकर बाजारों में खरीदारी का दौर चला रहा। परिवारों ने सेहरी में बनने वाली खीर के लिए सेवइयों और इफ्तारी के लिए शर्बत आदि की खरीदारी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो