scriptउदयपुर जिले का रिकॉर्ड, 12वीं बोर्ड में पहली बार 99.24 प्रतिशत, अब तक का श्रेष्‍ठ परिणाम | RBSE Results 2020-2021, RBSE 12TH Board Result, Udaipur 92.4 Percent | Patrika News
उदयपुर

उदयपुर जिले का रिकॉर्ड, 12वीं बोर्ड में पहली बार 99.24 प्रतिशत, अब तक का श्रेष्‍ठ परिणाम

आरबीएसई का कला, विज्ञान व वाणिज्य का परिणाम जारी, वाणिज्य का 99.77, विज्ञान का 99.48 और कला का 99.12 प्रतिशत

उदयपुरJul 25, 2021 / 04:04 pm

madhulika singh

result.jpg

rbse results

उदयपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 12वीं कला, वाणिज्य व विज्ञान का परिणाम घोषित कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब तीनों संकायों का परिणाम एक साथ आया हो। लेकिन, इस बार वो उत्साह, उत्सकुता और वो उमंग जो हर बार विद्यार्थियों के चेहरों पर नजर आती है, वो देखने को नहीं मिली। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं ही नहीं हो पाई थीं। ऐसे में हर विद्यार्थी को प्रमोट कर दिया गया था। वहीं, परिणाम आरबीएसई फॉर्मूले के आधार पर स्कूलों ने तैयार किए हैं। उदयपुर जिले के परिणामों की बात करें तो जिले का परिणाम 99.24 प्रतिशत रहा।
13 हजार बालकों और 12 हजार बालिकाओं को प्रथम डिवीजन

उदयपुर जिले में 12वीं के तीनों संकायों के लिए कुल 26505 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। इसमें से 26 हजार 305 विद्यार्थी पास हुए। 200 बच्चों का परिणाम देर से जारी किया जाएगा क्योंकि इन्होंने प्रेक्टिकल परीक्षा नहीं दी थी। वहीं, प्रथम डिवीजन प्राप्त करने वालों में 13 हजार 347 बालक और 12 हजार 887 बालिकाएं शामिल हैं।

वर्ष 2020-21 का परिणाम –

विषय – बालक – बालिका – पास प्रतिशत
विज्ञान – 3206 – 2402- 99.48

वाणिज्य – 1075 – 699- 99.77
कला – 9233- 9890 – 99.12

कुल – 13514- 12991 – 99.24

पिछले 5 सालों में उदयपुर जिले का परिणाम – प्रतिशत में

संकाय – 2019-20 – 2018-2019 – 2017-2018 – 2016-17 – 2015-2016
कला – 89.32 – 85.83- 89.44- 86.75- 85.03

विज्ञान – 91.96 – 86.94 – 70.05- 87.99- 80.13
वाणिज्य – 93.06 – 88.17 – 95.06- 87.2- 84.11

इनका कहना है…

कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम तीनों संकाय में गुणवत्ता की दृष्टि से उत्कृष्ट रहा है। तृतीय श्रेणी कोई भी नहीं है। विज्ञान संकाय में सभी परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। वर्ष 2017-18 में भी 95 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है और 2019-20 मे भी विज्ञान और वाणिज्य संकाय में अच्छा परीक्षा परिणाम रहा है।
– मुरलीधर चौबीसा, अति. जिला शिक्षा अधिकारी

Home / Udaipur / उदयपुर जिले का रिकॉर्ड, 12वीं बोर्ड में पहली बार 99.24 प्रतिशत, अब तक का श्रेष्‍ठ परिणाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो