scriptयह जंगल बड़ा एडवेंचरस है ….यहां घुमने का लीजिए मजा | sajjangarh biological park update news | Patrika News
उदयपुर

यह जंगल बड़ा एडवेंचरस है ….यहां घुमने का लीजिए मजा

जैव विविधता पार्क में बढ़े पर्यटक- अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस विशेष

उदयपुरMay 22, 2019 / 02:23 pm

madhulika singh

sajjangarh biological park update news

यह जंगल बड़ा एडवेंचरस है ….यहां घुमने का लीजिए मजा

मुकेश हिंगड़/मधुलिका सिंह/उदयपुर . अरावली की गोद में दूर-दूर तक फैली हरियाली, घने पेड़, विविध प्रकार के पौधे, जंगली जानवर और पक्षियों के नजारे… ऐसा रोमांच देखने के लिए ऐसी जगह जाना पड़ेगा जहां न केवल विभिन्न तरह के पेड़-पौधे, वनस्पति व हरियाली है बल्कि वाइल्ड लाइफ का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
मेवाड़ की बात करें तो यहां जैव विविधता का खजाना भरा पड़ा है। आज विश्व जैव विविधता दिवस मनाया जा रहा है। कई सोच रहे होंगे इस दिवस का मतलब क्या होता है, लेकिन अगर आप उदयपुर शहर के पास ही चीरवा और अम्बेरी की वादियों में बनाए जैव विविधता पार्क जाएंगे तो आपका वहां से आने का मन नहीं करेगा और आप यह भी मानेंगे कि ऐसा भी होता है क्या। जी हां, जैव विविधता दिवस के एक दिन पहले ही इस पार्क को देखने और समझने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
स्कूल विजिट्स बढ़ी, स्टूडेंट्स को क्रे ज

डीएफओ ओपी शर्मा ने बताया कि जब से ये पार्क शुरू हुआ है तब से अब तक पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यहां लोग जंगल और जानवर देखने के साथ एडवेंचरस जंगल लाइफ का मजा उठाने भी आते हैं। इस पार्क में कम से कम 100 से 200 लोग रोजाना आते हैं। पिछले कुछ सालों से स्कूल विजिट्स बढ़ी हैं, यहां बच्चों के अलावा यूथ के ग्रुप्स भी बायो डायवर्सिटी पार्क को देखने आते हैं। उन्हें यहां बहुत कुछ देखने और जानने को मिलता है। इसके अलावा यहां की एडवेंचरस एक्टिविटीज में बच्चे बहुत एन्ज्वाय करते हैं।
READ MORE : Honey Trap Case : राजस्‍थान में चल रहा हनी ट्र्रैप में फंसाने का खेल, इस तरह से युवतियां फांसती हैं जाल में..


जैव विविधता पार्क की खासियत

– घने जंगल में चंदन की महक मिल जाएगी।
– विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगे हैं।
– बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व अन्य साधन।
– घुड़सवारी का भी मजा।

– चंदन, गुग्गल व कड़ाया जैसी दुर्लभ प्रजातियां।
– फलदार एवं औषधीय वनस्पतियां मौजूद।

– पैंथर सेही, लोमड़ी, सियार, जरख, सरिसृप एवं पक्षियों की कई प्रजातियां।
– सबसे ज्यादा जिप लाइन आकर्षण का केन्द्र।

नाचते मोर भी दिखेंगे

– पैदल भ्रमण के दौरान बघेरे का विचरण भी कभी-कभार दिख सकता।
– मोरों का समूह नृत्य करते मिल जाएगा।

– रास्ते में बंदरों की अठखेलियां तो जगह-जगह मिल जाएंगी।
एडवेंचर स्पोट्र्स भी
– ग्राउंड बाधा

– जिप लाइन
– वेली क्रॉसिंग

– ट्री वॉक

ऐसा है पार्क
– 165 हैक्टयर क्षेत्र में फैलाव

– 63 वृक्ष प्रजातियां
– 30 झाडिय़ां

– 37 लताएं
——

समय व टिकट
– समय : सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।

– भारतीय नागरिक : 30
– विदेशी नागरिक : 100

– विद्यार्थी : 10
– फोटो कैमरा : 50

– वीडियो कैमरा : 100
– आसपास घुड़सवारी : 50
– व्यू पॉइंट तक : 200 रुपए

पार्क का रास्ता
सुखेर होकर नाथद्वारा हाइवे पर अमरखजी मंदिर के मुख्य गेट से करीब 500 मीटर आगे रोड के उस पार से जैव विविधता पार्क का रास्ता जाता है। वहां से पार्क करीब दो किलोमीटर पड़ता है। पार्क के पास ही पुरोहितों का तालाब है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो