scriptvideo : उदयपुर में यहां महाशिवरात्रि पर्व को लेकर निकाली शाेेभायात्रा, शिवालयों में हुए धार्मिक अनुष्ठान | Shobha Yatra On Maha Shivratri at Vallabhnagar | Patrika News
उदयपुर

video : उदयपुर में यहां महाशिवरात्रि पर्व को लेकर निकाली शाेेभायात्रा, शिवालयों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

उपखण्ड क्षैत्र के विभिन्न गॉवो के मंदिरो में भगवान शिव की आराधना करने उमडे़ श्रद्धालुु

उदयपुरMar 05, 2019 / 01:55 pm

madhulika singh

shobhayatra on shivratri

प्रेमिका से झगड़ा होने पर फंदे पर लटकने जा रहा था प्रेमी, गनीम‍त रही क‍ि वहां से गुजरते युवकों ने देखा और बचा ली जान..

हेमन्त गगन आमेटा/भटेवर. वल्लभनगर उपखण्ड क्षेेत्र के विभिन्न गांंवोंं व कस्‍बोंं में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भगवान शिव की आराधना करने के लिए कई मंदिरोंं में भक्तोंं की कतारें लग गई। इस बार महाशिवरात्रि पर महादेव जी के प्रिय वार सोमवार का अद्भुत संयोग होने से इसके खास महत्व को लेकर दिनभर मंदिरोंं में श्रद्धालुओंं ने शिव आराधना करते हुए मंगल कामनाएंं की। क्षेेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयोंं पर आकर्षक फूूल से डेकोरेशन व विद्युत सजावट की गई। वल्लभनगर में महादेव हिंदू संगठन द्वारा शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में तारेश्वर महादेव जी के मंदिर से पूूरे कस्‍बे में डीजे साउण्ड की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान ऊंट गाड़़ी़ व कई घोडे़ आकर्षण का केन्द्र बने रहे। इस दौरान जगह जगह पर घोड़़ा़ेें द्वारा दिखाए गए करतब को लोगोंं ने खूूब सराहा वहीं युवाओं ने भक्ति गीतोंं पर भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए नृत्य किया। शोभायात्रा के दौरान वल्लभनगर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के खास इंतेजाम किए गए। तारेश्वर महादेव जी के मंदिर पर पंडित फतेहलाल आमेटा द्वारा महादेव का विशेष शृृंगार धराया गया। इसके साथ ही वैदिक मंत्रौच्चार के साथ रूद्राभिषेक सहित कई धार्मिक अनुष्ठानोंं का आयोजन किया गया। तारेश्वर महादेव के मंदिर पर पूूरे दिन भक्तोंं का तांता लगा रहा मंदिर पर दर्शन को लेकर महिलाओंं व पुरूषोंं के लिए अलग अलग बेरिकेड लगाकर व्यवस्था की गई। इधर करणपुर स्थित समेलिया महादेव जी के मंदिर के भोलेनाथ की विशेष महिमा होने के कारण दूूर दराज के साथ आस पास के गांंवोंं से श्रद्धालुु दर्शन करने के लिए मंदिर पर पहुंंचे।

Home / Udaipur / video : उदयपुर में यहां महाशिवरात्रि पर्व को लेकर निकाली शाेेभायात्रा, शिवालयों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो