scriptशोभायात्रा से पहले लगे गगनभेदी जयकारे, उत्साहित दिखा तन-मन | Shouting before Ganesh Awadhi before the Shobha Yatra, | Patrika News
उदयपुर

शोभायात्रा से पहले लगे गगनभेदी जयकारे, उत्साहित दिखा तन-मन

– पीपा क्षत्रिय समाज का आयोजन

उदयपुरApr 19, 2019 / 11:53 pm

Sushil Kumar Singh

udaipur

शोभायात्रा से पहले लगे गगनभेदी जयकारे, उत्साहित दिखा तन-मन

उदयपुर. पीपा क्षत्रिय समाज, युवा मण्डल, बोहरा गणेशजी की ओर से संतशिरोमणी पीपाजी महाराज की 696वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 8वीं शोभायात्रा निकाली गई। बोहरा गणेश मंदिर से निकाली गई शोभयात्रा में बड़ी संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लिया। बच्चों व महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बना।
इससे पहले रजत पालकी में संत श्रीपीपा महाराज की प्रतिमा को विराजमान कर अखाड़ा के महंत सुरेश गिरी महाराज, निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, पार्षद जगदीश मेनारिया एवं अन्य ने प्रतिमा पर तिलक, माला, अगरबत्ती एवं दीपक प्रज्जवलित किया। साथ ही रजत पालकी को कंधे पर सुशोभित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही रवाना हुई शोभायात्रा में महिलाएं लाल चुनड़ में धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत होकर भक्ति गंगा में डूबकी लगाई। शोभयात्रा गणेश नगर होते हुए पीपाजी चौराहे पर पहुंची।
शोभायात्रा मार्ग में समाज की ओर से जगह-जगह पर आतिश बाजी, फूलों की बरसात हुई। सेवा भावना की दृष्टि से शोभयात्रा मार्ग पर विशेष सेवा काउंटर लगाए गए। रामचन्द्र पंवार ने जयंती पर विशेष जानकारी दी। युवा मण्डल अध्यक्ष विकास गहलोत की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Home / Udaipur / शोभायात्रा से पहले लगे गगनभेदी जयकारे, उत्साहित दिखा तन-मन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो