scriptस्मार्ट टॉयलेट की टाइल्स, पेडेस्टल के ग्रेनाइट की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली | smart toilet,smart city,nagar nigam, nagar nigam udaipur, rajasthandlb | Patrika News
उदयपुर

स्मार्ट टॉयलेट की टाइल्स, पेडेस्टल के ग्रेनाइट की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली

नगर निगम की निर्माण समिति का दौरा nagar nigam udaipur

उदयपुरFeb 07, 2020 / 10:25 am

Mukesh Hingar

उदयपुर नगर निगम

उदयपुर नगर निगम

उदयपुर. नगर निगम nagar nigam udaipur की निर्माण समिति ने गुरुवार को शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का दौरा किया तो सामने आया कि जो टाइल्स व अन्य चीजों का उपयोग किया जा रहा था उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी। निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन के नेतृत्व में सदस्यों ने देखे कार्य में जो कमियां सामने आई उनको इंजीनियरों से सुधारने को कहा। दौरें में सदस्य मनोहर चौधरी, राकेश जैन, मुकेश शर्मा, डॉ शिल्पा पामेचा, लोकेश गौड़, नेहा कुमावत, एसई मुकेश पुजारी आदि शामिल थे।

निरीक्षण में ये मिली खामियां
1. गोवर्धन सागर पर बनने वाले स्मार्ट शौचालय में लगने वाली टाइल्स एवं अन्य वस्तुओं की गुणवत्ता ठीक नहीं थी जिसे सुधारने को कहा गया।
2. गोवर्धन सागर पाल पर बारादरी छतरी के अधूरे पड़े कार्य को देखा, छतरी वहां की सुंदरता को बिगाड़ रही थी, उसे पूरा करने को कहा।
3. गोवर्धन सागर के समीप पन्नाधाय पार्क में लगने वाली मूर्तियों के पेडेस्टल के ग्रेनाइट की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई जिसे तुरंत ही हटवाने को कहा।
4. सविना रेलवे क्रॉसिंग के पास बन रहे नाले निर्माण का कार्य देखा नाला खुला था जिसे ढकने को कहा।
5. सूरजपोल पर अमृत नमकीन से नीलम होटल तक बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का देखा, निर्देश दिए कि नाले का निर्माण दीवार से सटाकर किया जाए, उसकी ऊंचाई को सडक़ लेवल तक किया जाए ताकि आगे कोई समस्या नहीं हो।
6. आयड़ क्षेत्र में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले नव निर्मित सभागार को देखने के बाद जैन ने कहा कि वहां ढाई फीट का ऊंचा स्टेज एवं बालिकाओं के उपयोग के लिए चेंजिंग रूम का भी निर्माण किया जाए।

Home / Udaipur / स्मार्ट टॉयलेट की टाइल्स, पेडेस्टल के ग्रेनाइट की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो