बोलचाल होने पर लाला ने पिता शंकरलाल के सिर में फावड़ा से वार कर दिया। शंकर को गंभीर घायलावस्था में एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पुत्री दुर्गा गमेती की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित पुत्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।