scriptचौराहे पर लगे ठाकुर बड़वा की मूर्ति | Statue of Thakur Badwa | Patrika News
उदयपुर

चौराहे पर लगे ठाकुर बड़वा की मूर्ति

ठाकुर अमरचंद बड़वा के जन्मोत्सव कार्यक्रम

उदयपुरJul 18, 2019 / 02:59 am

Manish Kumar Joshi

statue-of-thakur-badwa

चौराहे पर लगे ठाकुर बड़वा की मूर्ति

उदयपुर . भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने कहा कि मेवाड़ रियायत के प्रधानमंत्री रहे ठाकुर अमरचंद बड़वा का व्यक्तित्व और कृतित्व सभी के लिए प्रेरणादायक है। ठाकुर बड़वा द्वारा निर्मित धरोहर- बागोर की हवेली, त्रिपोलिया, शहर पनाह उदयपुर की शान है। शोभागपुरा-पुलां लिंक रोड चौराहे पर ठाकुर बड़वा की मूर्ति लगाना आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष श्रीमाली ठाकुर अमरचंद बड़वा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। विशिष्ट अतिथि उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, नटवरलाल शर्मा थे। अध्यक्षता प्रो. के.एस. गुप्ता ने की। ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की ओर से श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन किया गया। गौरवगाथा गीत रचयिता डॉ. अनिल शर्मा, गायक अरूण सनाढ्य, गगन सनाढ्य, विनोद पाण्डे को सम्मानित किया। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजेन्द्र नाथ पुरोहित, अम्बालाल सनाढ्य, विजेन्द्र सनाढ्य, जगदीश गौड़, इन्दर सिंह राणावत, रामलाल गौड़ ने भी विचार व्यक्त किए। जयकिशन चौबे ने आभार जताया।
कारागृह में कीर्तन
लायंस क्लब उदयपुर की ओर से बुधवार को केन्द्रीय कारागार में कीर्तन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मीरा मजूमदार ने बताया कि महिला कैदियों ने भी भजन प्रस्तुतियां दी। कैदियों को दैनिक जरुरत की वस्तुएं बांटी। अध्यक्ष कीर्ति जैन ने बताया कि जेल अधिकारियों का सम्मान किया गया। डीआईजी सुरेंद्रसिंह शेखावत, जेलर मानसिंह बारैठ, कमला देवी, मधु, गिरिराज यादव, पुष्पा की मौजूदगी रही।

Home / Udaipur / चौराहे पर लगे ठाकुर बड़वा की मूर्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो