सफल है उसकी जिंदगी जिसे जीवन में ये तीन चीजें मिल जाएं
भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन
सफल है उसकी जिंदगी जिसे जीवन में ये तीन चीजें मिल जाएं
उदयपुर. बचपन में मां, जवानी में महात्मा और बुढ़ापे में जिस व्यक्ति को गुरु के तौर पर परमात्मा मिल जाए। उस व्यक्ति का जीवन सफल होता है। ये बात मंगलवार को आयोजित संगीतमय सत्यनारायण भगवान कथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्कर दास महाराज ने कही। हिरण मगरी सेक्टर ५ स्थित प्रभात नगर के दुर्गा पार्क में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराज ने कहा कि बिना गुरु कृपा के व्यक्ति का जीवन सफल नहीं होता। मां, महात्मा और परमात्मा से रूबरू हुए इंसान का जीवन एवं मरण दोनों सुधर जाते हैं। भगवान की कथा को शास्त्रीय विधि एवं जीवन से जोड़ते हुए महाराज ने कथा के 5 अध्याय का तात्विक अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति के लिए सत्यनारायण की महिमा बहुत कम समय में जीवन जीने के सूत्र को प्रतिपादित करती है। कथा समापन पर भागवत आयोजन समिति ने सभी श्रेाताओं का आभार जताया। इससे पहले पूरे कार्यक्रम के दौरान धर्मप्रेमियों में कथा सार को जानने के लिए उत्साह बना रहा। बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
Home / Udaipur / सफल है उसकी जिंदगी जिसे जीवन में ये तीन चीजें मिल जाएं