scriptट्राइबल सर्किट मिले तो मेवाड़-वागड़ में पर्यटन को लगे पंख | Tourism found wings in Mewar-Vagad after getting a Tribal Circuit | Patrika News
उदयपुर

ट्राइबल सर्किट मिले तो मेवाड़-वागड़ में पर्यटन को लगे पंख

– केन्द्र सरकार को वर्ष २०१६ में भेजा था प्रस्ताव

उदयपुरSep 04, 2019 / 10:13 pm

Bhuvnesh

ट्राइबल सर्किट मिले तो मेवाड़-वागड़ में पर्यटन को लगे पंख

ट्राइबल सर्किट मिले तो मेवाड़-वागड़ में पर्यटन को लगे पंख

भुवनेश पण्ड्या

उदयपुर . देश-दुनिया का पर्यटक मेवाड़-वागड़ की समृद्धि संस्कृति एवं एेतिहासिक धरोहरों की एक झलक पाने को बेताब है। राज्य सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए स्वदेश दर्शन योजना के तहत ट्राइबल ट्यूरिज्म सर्किट बनाने की दिशा में काम शुरू किया मगर ये प्रयास अब तक रंग नहीं ला पाए हैं।
पर्यटन विभाग, उदयपुर ने वर्ष २०१६ में ट्राइबल ट्यूरिज्म सर्किट तैयार करने के लिए राज्य सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार को फाइल भेजी थी। इस सर्किट में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही व प्रतापगढ़ को जोड़ा गया था। इस सर्किट के विकास व विस्तार के लिए ९९५८.१४ लाख रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। इस प्रोजेक्ट को यदि ट्राइबल सर्किट के रूप में स्वीकारा जाता तो ये सभी जिले पर्यटन की मुख्यधारा से जुड़ जाएंगे। पूरे क्षेत्र का पर्यटन के नजरिए से विकास होगा और सैकड़ों को रोजगार मिलेगा। साथ ही जनजाति क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को बेहतर सड़कों व सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
—–

वर्तमान में ये सर्किट हैं संचालित

वर्तमान में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार प्रदेश में ये पांच सर्किट संचालित हैं:-
– हेरिटेज सर्किट

– स्पीरिच्यूअल सर्किट
– पुष्कर की प्रसाद योजना
– सांभर प्रोजेक्ट
– कृष्णा सर्किट

—–

ट्राइबल ट्यूरिज्म सर्किट में होंगे ये स्थल

– उदयपुर जिला
ऋषभदेव

जयसमन्द पार्क
जयसमन्द

सलूम्बर महल
उबेश्वर जी

कमलनाथ महादेव जी
फूलवारी की नाल वन्य अभयारण्य
मायरा की गुफा
सज्जनगढ़ अभयारण्य

गातोड़ बावजी
कुल खर्च :१३३६ लाख रुपए

—–

बांसवाड़ा जिला
कागदी पीकअप वीयर

भंडारिया हनुमानजी व समाई माता
मदारेश्वर

कल्प वृक्ष
सिद्धी विनायक

डायलाब तालाब
तलवाड़ा

त्रिपुरा सुन्दरी
रामकुंड
अरथूना हनुमान मंदिर
मानगढ़

गोटिया आम्बा
छीछ

अंदेश्वर पाश्र्वनाथ
मंगलेश्वर

भैरवजी
नंदनी माता

भीमकुंड
माही डेम

चाचा कोटा
जगमेरू हनुमान मंदिर

जोगणिया माता
सालाकेश्वर

परसोलिया महादेव
गोमेश्वर भाटिया महादेव

कुल खर्च ३७३८.८९ लाख रुपए
—–

– डूंगरपुर जिला
गेप सागर

मुरला गणेश मंदिर
सरकारी म्यूजियम

बेणेश्वर धाम
देवसोमनाथ मंदिर

क्षेत्रपालजी मंदिर
विजवा माता जी मंदिर

बरोड़ा
भुवनेश्वर महादेव जी

नागफणजी
आशापुरा माताजी

बोरेश्वर जी
गोरेश्वर जी

भीलूड़ा
इको ट्यूरिज्म
कुल खर्च १९७५.९८ लाख रुपए
—–

प्रतापगढ़ जिला

आवलेश्वर
देवगढ़

गोतमेश्वर जी
गंगेश्वर

जाखम डेम
भंवर माता मंदिर

सीता माता सेंचुरी

—–
प्रोजेक्ट तैयार कर भेजे हुए तीन वर्ष हो गए हैं, लेकिन इसमें कुछ नहीं हो पाया है। यह सर्किट स्वीकृत हो जाता है तो हमारे यहां के पर्यटन स्थलों का बेहतर विकास होगा। देसी व विदेशी पर्यटक जो उदयपुर आते हैं वे इस ट्राइबल सर्किट में पहुंचते। स्वदेश दर्शन योजना के तहत इस सर्किट का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कुछ हो नहीं पाया।
शिखा सक्सेना, उपनिदेशक पर्यटन उदयपुर

Home / Udaipur / ट्राइबल सर्किट मिले तो मेवाड़-वागड़ में पर्यटन को लगे पंख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो