scriptदीपावली के बाद झीलों की नगरी में पर्यटकों का हाउसफुल, जगह-जगह ट्रैफि क जाम | tourist in udaipur | Patrika News
उदयपुर

दीपावली के बाद झीलों की नगरी में पर्यटकों का हाउसफुल, जगह-जगह ट्रैफि क जाम

झीलों की नगरी में पर्यटकों के बहार, जगह – जगह पर्यटकों के वाहनों से जाम

उदयपुरOct 30, 2019 / 12:19 pm

प्रमोद कुमार सोनी

झीलों की नगरी में पर्यटकों के बहार

झीलों की नगरी में पर्यटकों के बहार

प्र्र्रमाेद साेनी / उदयपुर. दीपावली व खेंखरे के बाद झीलों की नगरी में गुजराती पर्यटकों की रेलमपेल बढ़ गई है। वहीं शहर की अधिकांश होटल्स व धर्मशाला बुक हो गई हैं। नाथद्वारा में अन्नकूट के दर्शन करने के बाद पर्यटक उदयपुर घूमने पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटकों के झीलों की नगरी में पहुंचने से भीतरी शहर में मंगलवार को रह-रह के जाम लगा। वहीं कई पर्यटन स्थलों पर घंटों जाम में फंसने एवं लम्बी कतारों के चलते पर्यटकों को रमणीय स्थल देखे बगैर निराश लौटना पड़ा। शहर में दीपावली के बाद गुजराती पर्यटकों का उदयपुर आना शुरू हो जाता है जो लाभ पंचमी तक जारी रहता है। यह नाथद्वारा में श्रीनाथजी में अन्नकूट के दर्शन करने जाते हैं। इसके बाद झीलों की नगरी में भ्रमण करते हैं।
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सहेलियों की बाड़ी, सिटी पैलेस, पिछोला, फतहसागर, शिल्पग्राम, सज्जनगढ़, बायलोजिकल पार्क, मोती मगरी, करणी माता रोप वे, बड़ी तालाब, फूलों की घाटी, पुरोहितों का तालाब आदि जगह गुजराती पर्यटकों की भीड़ रही। इस दौरान कई बार जाम लगा।
यहां लगा जाम
गुलाब बाग से शीतला माता चौक, समोर बाग से दूध तलाई मार्ग, किशनपोल से गुलाबबाग, दूध तलाई करणी माता रोप-वे, फतहसागर, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़, बडी तालाब सहित कर्ह पर्यटक स्थलों पर दिन में कई बार पर्यटकों के वाहनों का जाम लगा।
सज्जनगढ़ में पर्यटकों की भीड़

सर्वाधिक पर्यटक सज्जनगढ़ देखने पहुचे। इस दौरान टिकिट लेने के लिए पर्यटकों को घंटो कतार में लगना पड़ा। जिससे वाहनों की कतारे लग गई। सज्जनगढ़ पर पर्यटक अधिक होने से व पार्किग में जगह नही होने से दोपहर को एक से डेढ़ घंटे प्रवेश बंद कर रहा। जिससे कई पर्यटकों को परेशानी हुई व कई पर्यटक बिना देखे ही चले गए। मंगलवार को करीब 3500 पर्यटकों ने सज्जनगढ़ पर्यटक स्थल देखा।
इस वर्ष बढ़े पर्यटक

शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सहेलियों की बाडी में पिछले वर्ष से अधिक पर्यटन आए है।
पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि दीपावली पर्व पर 2400 पर्यटकों ने सहेलियों की बाड़ी देखी। खेंखरे पर 3500 व मंगलवार को 6100 पर्यटकों ने सहेलियों की बाड़ी का भ्र्रमण किया। उन्होंने बताया कि इस बार पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। चार-पांच दिन पर्यटकों की आवाजाही रहेगी।

Home / Udaipur / दीपावली के बाद झीलों की नगरी में पर्यटकों का हाउसफुल, जगह-जगह ट्रैफि क जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो