scriptमेनार पुलिया पर हादसा, दो व्यक्ति घायल | udaipur crime news | Patrika News
उदयपुर

मेनार पुलिया पर हादसा, दो व्यक्ति घायल

घायलों में एक की हालत गंभीर, सूचना पर भी नही पहुंची 108 एम्बुलेंस

उदयपुरOct 10, 2021 / 11:23 am

Pankaj

मेनार पुलिया पर हादसा, दो व्यक्ति घायल

मेनार पुलिया पर हादसा, दो व्यक्ति घायल

मेनार. खेरोदा थाना क्षेत्र के मेनार डाक बंगला स्थित पुलिया पर शनिवार देर रात हादसा हो गया। उदयपुर-चित्तौडग़ढ़ हाइवे पर आवरीमाता पैदल जा रहे यात्रियों को टक्कर मारने के बाद बाइक साइड वॉल से टकराई, जिससे दो युवक घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में पदमपुरा निवासी भैरुलाल अहीर और भाटोली गुजरान निवासी लालूराम अहीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर खेरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने 108 एम्बुलेंस को भी कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई। पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए क्षेत्रवासियों की मदद से घायलों को पुलिस वाहन से ही मेनार सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल को उदयपुर के लिए रेफर किया। कुछ देर बाद हाइवे की एम्बुलेंस पहुंच गई, जिससे दोनों घायलों को उदयपुर रेफर किया। घटना के दौरान 108 एम्बुलेंस के नहीं आने पर लोगों ने आक्रोश जताया। बाइक सवार युवक राह चलते को चपेट में लेने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। घटना के बाद युवकों को चिकित्सा बंदोबस्त के तहत एम्बुलेंस के नहीं आने से आक्रोश बना रहा।

Home / Udaipur / मेनार पुलिया पर हादसा, दो व्यक्ति घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो