scriptनगर निगम में बनाए 19 समिति अध्यक्ष, अध्यक्षों को जाने और उनके काम को भी | Udaipur Nagar Nigam-committees-ngar nigam samiti-nes | Patrika News
उदयपुर

नगर निगम में बनाए 19 समिति अध्यक्ष, अध्यक्षों को जाने और उनके काम को भी

उदयपुर नगर निगम Udaipur Nagar Nigam

उदयपुरJan 21, 2020 / 09:30 am

Mukesh Hingar

विस नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के सामने कांग्रेसी पार्षद विरोध जताते।

विस नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के सामने कांग्रेसी पार्षद विरोध जताते।

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. नगर निगम ने 19 समितियों का गठन सोमवार को कर दिया। Udaipur Nagar Nigam निगम की बोर्ड बैठक में समिति अध्यक्षों के नामों का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। साथ ही समिति सदस्यों के नाम महापौर गोविंद सिंह टांक के तैयार करने के बाद समितियों को अनुमोदन कराने के लिए राज्य सरकार को भेजी जाएगी। बैठक में शहर विधायक व विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी उपस्थित थे।
उदयपुर में हंगामा : कटारिया के सामने कांग्रेसी बोले तालियां ही बजानी थी तो हमे क्यों बुलाया!

जाने समिति अध्यक्ष व उनके कार्य

1. गोविंद सिंह टांक (महापौर) : समझौता समिति
– परिचय : पहली बार पार्षद बन महापौर बने। सिविल इंजीनियर के साथ ही कई पदों पर रहे।
– समिति के कार्य : भवनों में विचलन एवं अन्य प्रकरण जो सामने आते है उनका समझौता समिति फैसला करती है।
2. पारस सिंघवी (उप महापौर) : स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति
– परिचय : लम्बे समय से पार्षद व समिति अध्यक्ष रहे। स्वास्थ्य समिति भी देखी हुई और पिछले बोर्ड में निर्माण समिति के मुखिया थे।
– समिति के कार्य : शहरकोट के बाहर वाले इलाके में साफ-सफाई और स्वच्छता पर काम करना।
3. ताराचंद जैन : निर्माण समिति
– परिचय : भाजपा के लम्बे समय तक शहर जिलाध्यक्ष रहे। पहली बार पार्षद बने, उप महापौर की दौड़ में थे।
– समिति के कार्य : यह समिति शहरी विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्यों व शहरी विकास का रोड मेप तैयार कर उसे लागू कराना होता है।
4. मनोहर चौधरी : गैरेज व वाहन समिति
– परिचय : चौधरी तीसरी बार पार्षद बने, पहले वे प्रकाश समिति के अध्यक्ष भी रहे। वे भाजपा के मंडल अध्यक्ष से पार्षद का चुनाव लड़ जीते।
– समिति के कार्य : निगम के कामकाज में वाहनों का संधारण, पिछोला में नाव संचालन से लेकर गुलाबबाग में टॉय ट्रेन चलाना शामिल है।
5. वेणीराम सालवी : स्वास्थ्य और स्वच्छता
– परिचय : पूर्व बोर्ड में पार्षद रहते हुए अग्निशमन समिति के अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव में कटारिया की परीक्षा में पास हुए।
– समिति के कार्य : शहरकोट के अंदर की साफ-सफाई पर निगरानी, स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पूरा फोकस करना होगा।
6. महेश त्रिवेदी : उद्यान समिति
– परिचय : पूर्व बोर्ड में पार्षद रहते हुए विद्युत समिति के अध्यक्ष बने। अभी फिर जीतकर पहुंचे और उद्यान की जिम्मेदारी मिली।
– समिति के कार्य : गुलाबबाग से लेकर शहर के पार्कोँ का रखरखाव तथा डिवाइडरों पर हरियाली ग्रीन पट्टी विकसित करना।

7. अरविंद जारोली : राजस्व समिति
– परिचय : पूर्व में पार्षद रहे। हिरणमगरी उपनगरीय क्षेत्र से आते है, पूर्व के अनुभव को देखते हुए समिति में लिया।
– समिति के कार्य : नगर निगम की तिजोरी में राजस्व एकत्रित करना। यूडी टैक्स का बड़ा टारगेट सबसे बड़ी चुनौती है, समय ढाई महीना और लक्ष्य करोड़ों में।
8. भंवर सिंह देवड़ा : गौशाला प्रबंध समिति
– परिचय : भाजपा के सरदार पटेल मंडल महामंत्री है, पहले विरासत समिति के अध्यक्ष रहे।
– समिति के कार्य : काइन हाउस का रखरखाव। शहर में आवारा मवेशियों को लेकर जो चुनौतियां है उस पर काम करना।
9. छोगालाल भोई : अतिक्रमण निरोधक समिति
– परिचय : भाजपा संगठन में कई पदों पर रहे। पत्नी हंसा माली पूर्व में पार्षद रही, समिति अध्यक्ष भी रही। छोगालाल पहली बार पार्षद बने।
– समिति के कार्य : अतिक्रमण बड़ा मुद्दा है। सबसे पहले अस्थाई अतिक्रमण हटाना। दूसरे अतिक्रमणों की शिकायतों की फेहरिस्त को निपटाना।
10. रुचिका चौधरी : वित्त समिति
– परिचय : नगर निगम में पहली बार पार्षद बनी है, एमएम उत्तीर्ण है।
– समिति के कार्य : नगर निगम का बजट तैयार करना। निगम की आय-व्यय पर पूरी निगरानी रखते हुए वित्तीय वर्ष पर पूरा फोकस करना।
11. आशीष कोठारी : भवन अनुमति समिति
– परिचय : पेशे से चार्टड एकाउंटेंट है, ये भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय मंडल के महामंत्री है।
– समिति के कार्य : मकान बनाने के आवेदनों पर मौके देख उनका निस्तारण करना। बड़ा लक्ष्य वॉल सिटी में रहने वाले लोगों को निर्माण स्वीकृतियां देना।
12. हेमंत बोहरा : विद्युत समिति-प्रथम
– परिचय : भाजपा के पदाधिकारी है, शहर कोषाध्यक्ष रवि नाहर के नजदीक है, समिति अध्यक्ष बने।
– समिति के कार्य : शहरकोट के बाहर वाले हिस्से में स्ट्रीट लाइट का रखरखाव करना, जिन इलाकों में अंधेरा है वहां प्रकाश व्यवस्था करना।
13. कुलदीप जोशी : विद्युत समिति-द्वितीय
– परिचय : भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री है, मोर्चा में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए पार्षद बने।
– समिति के कार्य : शहरकोट के अंदर वाले हिस्से में विद्युत व्यवस्था पर निगरानी और रखरखाव का कार्य।
14. देवेंद्र साहू : गंदी बस्ती सुधार समिति
– परिचय : भाजपा शहर जिला के मंत्री है। ये कांग्रेस की महिला नेता नजमा मेवाफरोश को हराकर पार्षद
बने।
– समिति के कार्य : कच्ची बस्तियों में रहने वाले परिवारों की योजनाओं को लागू करते हुए उनको लाभ दिलाना।
15. रेखा ऊंटवाल : महिला बाल विकास, सार्वजनिक वितरण प्रणाली
्र- परिचय : ये पहले पार्षद रही, ये राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी की नजदीकी से आती है।
– समिति के कार्य : शहरी क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती को लेकर प्रक्रिया पूरी कराते हुए सार्वजनिक वितरण के कार्य को अंजाम दिलाना।
16. डॉ. सोनिका जैन : नियम और उप विधियां समिति
– परिचय : पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू जैन की पुत्रवधु है। एलएलबी, पीएचड़ी की शिक्षा प्राप्त, अभी अधिवक्ता है।
– समिति के कार्य : नगर निगम में नियमों व उप विधियों को लेकर विधिक निर्णय को लेकर यह समिति फैसले करेगी।
17. मदन दवे : विरासत संरक्षण समिति
– परिचय : वॉल सिटी क्षेत्र से आते है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है। मंडल में भी काम किया।
– समिति के कार्य : वॉल सिटी में हैरिटेज विकास को लेकर जो कार्य चल रहे है उनको आगे बढ़ाना, ऑफ व्हाइट सिटी का सपना साकार करना।
18. चन्द्रकला बोल्या : पुस्तकालय व सांस्कृतिक समिति
– परिचय : पूर्व में पार्षद रही। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक बोल्या की पत्नी है।
– समिति के कार्य : शहर में संचालिक वाचनालयों व नगर निगम के पुस्तकालय पर फोकस। मेले व सांस्कृतिक आयोजन का भी जिम्मा।

19. महेन्द्र भगोरा : आपदा प्रबंधन, फायर ब्रिगेड समिति
– परिचय : ये भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है। पहली बार पार्षद बने।
– समिति के कार्य : आपदा प्रबंधन पर फोकस, शहरी विस्तार के साथ फायर स्टेशनों का विस्तार करना और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के लिए दमकल लाने की प्रक्रिया।

Home / Udaipur / नगर निगम में बनाए 19 समिति अध्यक्ष, अध्यक्षों को जाने और उनके काम को भी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो