scriptमेवाड़ की डा. अलका मूंदड़ा भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की कप्तान बनी | udaipur-newsbjp-morcha-president-jaipur-city-satish-pooni, alka mundra | Patrika News
उदयपुर

मेवाड़ की डा. अलका मूंदड़ा भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की कप्तान बनी

भाजपा के मोर्चा में नियुक्तियां

उदयपुरOct 21, 2020 / 10:41 pm

Mukesh Hingar

डा. अलका मूंदड़ा

डा. अलका मूंदड़ा

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री डा. अलका मूंदड़ा को पार्टी ने मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मूंदड़ा महिला मोर्चा में उदयपुर से लेकर जयपुर तक सक्रिय है। वे प्रदेश महामंत्री के अलावा प्रदेश मोर्चा में प्रदेश मंत्री, उदयपुर में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही। वे 1991-92 में जयपुर की महारानी कॉलेज सचिव भी रही। अभी वे प्रदेश मोर्चा में कोविड-19 में सेवा कार्य की प्रभारी भी है।
शाह व पूनिया के जन्मदिन को लेकर आयोजन
उदयपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के 56 वें जन्मदिन के पूर्व संध्या पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट एवं महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ अलका मुंदड़ा के नेतृत्व में 1056 भोजन के पैकेट शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रमिकों को वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 56 बैनर शहर के विभिन्न सडक़ों और चौराहों पर लगाए। भोजन पैकेट रथ को रवाना करते समय दिनेश भट्ट, डॉ अलका मूंदड़ा, सुशील मूंदड़ा, हरीश मीणा, डॉ जिनेंद्र शास्त्री, राजेश चौधरी, कविता जोशी, दिनेश धाभाई, सोनू शर्मा व नरेश पुरोहित उपस्थित थे। शाह व पूनिया के जन्मदिन के उपलक्ष में राजस्थान भाजपा प्रदेश द्वारा साप्ताहिक सेवा सप्ताह संकल्प मनाने के कार्यक्रम की शुरुआत 21 अक्टूबर से की गई। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि भगवान शिव का दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Home / Udaipur / मेवाड़ की डा. अलका मूंदड़ा भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की कप्तान बनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो