scriptलेकसिटी – नगर निगम के पूर्व समिति अध्यक्ष सिंघल-माली बताएंगे नगर निकायों की चुनौतियां | udaipur-rajasthan-local bodies-udh rajsthan-nagar nigam-news-workshop | Patrika News
उदयपुर

लेकसिटी – नगर निगम के पूर्व समिति अध्यक्ष सिंघल-माली बताएंगे नगर निकायों की चुनौतियां

नई दिल्ली में 15 फरवरी को कार्यशाला

उदयपुरFeb 14, 2019 / 10:14 am

Mukesh Hingar

singhal-mali

लेकसिटी के पूर्व समिति अध्यक्ष सिंघल-माली बताएंगे नगर निकायों की चुनौतियां

उदयपुर. राजस्थान में शहरी निकायों के स्थानीय स्तर पर वित्तीय अधिकार व अन्य शक्तियों को लेकर नई दिल्ली में 15 फरवरी को होने वाली कार्यशाला में उदयपुर नगर निगम की पूर्व दो समिति अध्यक्षों बुलाया गया है। प्रजा फाउण्डेशन की ओर से नई दिल्ली में होने वाली इस कार्यशाला में उदयपुर नगर निगम के गैरेज समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंघल व स्वास्थ्य समिति के पूर्व अध्यक्ष दिनेश माली को बुलाया गया है, दोनों पार्षद नगर निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों के सामने चुनौतियां व सिटीजन की समस्याओं के समाधान को लेकर चिंतन होगा। साथ ही संविधान में किए गए 74वें संशोधन को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसमें 6 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस कार्यशाला में नगर निकायों के अधिकारों को लेकर दूसरे राज्यों से भी तुलना की जाएगी और उसी के अनुरुप नया क्या हो सकता है इस पर मंथन होगा, अनुभवी निकायों के जनप्रतिनिधियों से उनके सुझाव लिए जाएंगे।

Home / Udaipur / लेकसिटी – नगर निगम के पूर्व समिति अध्यक्ष सिंघल-माली बताएंगे नगर निकायों की चुनौतियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो