scriptतापमान पहुंचा जमाव बिंदू के करीब | udaipur : Weather News | Patrika News
उदयपुर

तापमान पहुंचा जमाव बिंदू के करीब

– दो दिन में 9 डिग्री गिरा तापमान- दर्ज हुआ इस सीजन का सबसे कम तापमान

उदयपुरDec 27, 2019 / 09:57 pm

Dhirendra

तापमान पहुंचा जमाव बिंदू के करीब

तापमान पहुंचा जमाव बिंदू के करीब,तापमान पहुंचा जमाव बिंदू के करीब,तापमान पहुंचा जमाव बिंदू के करीब

धीरेंद्र्र्र्र् कुमार जाेशी/उदयपुर. मौसम खुलने के साथ ही गत दो दिनों से सर्दी का असर भी तेजी से बढ़ रहा है। इधर ठंडी हवाएं भी तापमान गिरा रही है। ऐसे में मात्र दो दिन में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री गिरकर 3.2 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में शुक्रवार को सुबह से ठंड का असर काफी तेज हो गया। खुले में ठंड काफी तेज महसूस होती रही।
शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को पांच डिग्री की गिरावट के साथ ही यह तापमान 7.2 डिग्री और शुक्रवार को 4 डिग्री की गिरावट होते हुए यह 3.2 डिग्री पर पहुंच गया। तेजी से नीचे आए तापमान से ठंड का असर बढ़ गया। सुबह जहां देर तक तेज ठंड लोगों को परेशान कर रही है, वहीं शाम को सूरज ढलने के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों की दिनचर्चा ही बदल गई है।
3.2 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान गुरुवार को क्रमश: 21.4 और 7.2 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में तापमान मे गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
खुले क्षेत्रों में जमी बर्फ
इस सीजन का सबसे कम तापमान शुक्रवार को रहने के साथ ही शहर और जिले के गांवों में खुले स्थानों पर अलसुबह बर्फ जम गई। घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ में बदलने से चारों ओर मोती बिछने का अहसास होने लगा।
आरसीए में 1.1 दर्ज हुआ तापमान
आरसीए के तापमापी पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां गुरुवार को क्रमश: 22.0 और 5.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। ऐसे में न्यनतम तापमान में 4.9 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
तापमान में उतार-चढ़ाव
तारीख … अधिकतम … न्यूनतम

22 दिसंबर … 22.6 … 10.4
23 दिसंबर … 22.2 … 09.8

24 दिसंबर … 22.8 … 13.9
25 दिसंबर … 21.4 … 12.2

26 दिसंबर … 21.4 … 07.2
27 दिसंबर … 21.4 … 03.2

Home / Udaipur / तापमान पहुंचा जमाव बिंदू के करीब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो