scriptवीडियो : वसुंधरा ने लसाड़िया में स्व. गौतम के बेटे कन्हैया को पहनाई पगड़ी, आज उदयपुर आएंगी राजे | vasundhra raje in mewar udaipur yatra and tripura sundri yatra | Patrika News
उदयपुर

वीडियो : वसुंधरा ने लसाड़िया में स्व. गौतम के बेटे कन्हैया को पहनाई पगड़ी, आज उदयपुर आएंगी राजे

राजे का मेवाड़ दौरा

उदयपुरNov 24, 2021 / 09:49 am

Mukesh Hingar

banswara : vasundhara raje

banswara : vasundhara raje

लसाडिय़ा/ पाणुंद. (उदयपुर). भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मंगलवार को लसाडिय़ा पहुंचीं। राजे ने दिवंगत विधायक गौतम मीणा के पुत्र कन्हैयालाल मीणा को अपने हाथों से पगड़ी पहनाते हुए कहा कि गौतमलाल की अंतिम इच्छा पूरी कर सुखद अनुभव हो रहा है।
राजे हेलिकॉप्टर से पहुंचीं तब हेलिपेड पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया। वहां से वे स्व. गौतमलाल के लसाडिय़ा के मातावेली निवास पर गई। जहां उन्होंने स्व. गौतमलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजे ने गौतम मीणा के पुत्र भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैया, जिनका उपचुनाव में टिकट कट गया था, उन्हें अपने हाथों से पगड़ी पहनाते हुए कहा कि स्व. मीणा को किया वादा पूरा किया।
उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा, भाजपा देहात अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, उप जिला प्रमुख पुष्करलाल तेली ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व वे सुबह सांवरियाजी के दर्शन किए। इससे पूर्व राजे ने बांसवाड़ा में मीडिया से बातचीत में कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया है और विधायकों को सलाहकार बनाया है तो वे काम करके बताएं। राजे ने रात्रि में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन किए।
photo_2021-11-23_20-50-42.jpg
आज उदयपुर आएंगी राजे

राजे बुधवार सुबह 9:45 बजे झाड़ोल के ब्राह्मणों का खेरवाड़ा जाएंगी, जहां मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के भाई के निधन पर संवेदना व्यक्त करेंगी। राजे की सुबह शहर में पालड़ी के पास हेलिपेड पर अगवानी की जाएगी। पूर्व उप महापौर महेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि राजे वहां से दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी के निवास, पूर्व सांसद महावीर भगोरा के निधन व महापौर जी.एस.टांक की पत्नी के निधन पर संवेदना जताने जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो