scriptसुबह कोहरा, अब दिन में भी चमकी सर्दी…न्यूनतम तापमान फिर पहुंचा 10 डिग्री | weather in udaipur, winters | Patrika News
उदयपुर

सुबह कोहरा, अब दिन में भी चमकी सर्दी…न्यूनतम तापमान फिर पहुंचा 10 डिग्री

उदयपुर. लेकसिटी सुबह कोहरे में लिपटी रही। वहीं दिन निकलने के बाद सर्दी का अहसास हुआ। यहां शनिवार को इस सीजन का सबसे सर्द दिन बिता। अधिकतम तापमान में एक दिन में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

उदयपुरDec 15, 2019 / 07:36 pm

Krishna

सुबह कोहरा, अब दिन में भी चमकी सर्दी...न्यूनतम तापमान फिर पहुंचा 10 डिग्री

सुबह कोहरा, अब दिन में भी चमकी सर्दी…न्यूनतम तापमान फिर पहुंचा 10 डिग्री

उदयपुर. लेकसिटी सुबह कोहरे में लिपटी रही। वहीं दिन निकलने के बाद सर्दी का अहसास हुआ। यहां शनिवार को इस सीजन का सबसे सर्द दिन बिता। अधिकतम तापमान में एक दिन में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 21.0डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को क्रमश:15.6 और1 2 डिग्री दर्ज किया गया था। एेसे में अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पूर्व 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जो इस सीजन का सबसे कम था। लेकिन शनिवार को दर्ज किया 21.0डिग्री तापमान अब तक इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

दिन में भी ठंड का अहसास


अधिकतम तापमान में गिरावट से दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ गया। सुबह और शाम को ठंड तेज रही। एेसे में लोगों ने धूप में बैठकर राहत पाई। इधर दोपहर में भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लिया।

गर्म पेय पदार्थों से राहत की तलाश


दोपहर में ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़े, धूप के साथ ही गर्म पेय पदार्थों से भी राहत लेनी चाही। एेसे में चाय, कॉफी, दूध आदि की स्टालों और रेस्टोरेंट में भीड़ रही। साथ ही गर्म व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।

शाम को अलाव का सहारा


तापमान गिरने से अचानक कम हुए तापमान से सुबह और शाम को तेज ठंड का अहसास हुआ। लोग जरूरी काम निपटा कर जल्दी घरों में लौटे। वहीं खुले मंे काम करने वाले लोगों ने अलाव का सहारा लेकर राहत पाई।

Home / Udaipur / सुबह कोहरा, अब दिन में भी चमकी सर्दी…न्यूनतम तापमान फिर पहुंचा 10 डिग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो