scriptविश्‍व संग्रहालय दिवस : यहां है सोने की स्याही से संस्कृत में लिखित भगवद् गीता | World Museum Day, Museum Day 2021, Museum At Sahitya Sansthan, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

विश्‍व संग्रहालय दिवस : यहां है सोने की स्याही से संस्कृत में लिखित भगवद् गीता

रामायण व महाभारत कालीन वैद्यों की उपचार पद्धतियों वाला दुर्लभ नारायण विलास गं्रथ भी संरक्षित, राजस्थान विद्यापीठ के संग्रहालय में संरक्षित हैं 3380 पांडुलिपियां और ग्रंथ

उदयपुरMay 18, 2021 / 03:23 pm

madhulika singh

narayan-vilas.jpg
उदयपुर. यहां सोने की स्याही से संस्कृत में लिखित भगवद्गीता है तो 12वीं सदी के आरंभ में लिखा गया दुर्लभ नारायण विलास गं्रथ भी। इसमें लंका के राजवैद्य सुषैण और पांडवों के भाई नकुल, जो योद्धा होने के साथ चिकित्सक भी थे, दोनों के चिकित्सा सू़त्रों को संहिताबद्ध किया गया है। यह ग्रंथ रामायण और महाभारत कालीन दो युगों की उपचार पद्धति का प्रतिनिधत्व करता है। इतना ही नहीं यहां देश की प्राचीनतम सभ्यताओं के अवशेषों के साथ सदियों पुरानी अति दुर्लभ 3380 पांडुलिपियों और ग्रंथों का अनूठा संग्रह है। ये संग्रह जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू- बी विश्वविद्यालय में 2014 में स्थापित साहित्य संस्थान संग्रहालय में संरक्षित है।

डिजिटलाइजेशन व फ्यूमिगेशन से सहेजा है ग्रंथों को

विश्वविद्यालय ने कई वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्राचीनतम सभ्यताओं के अवशेषों से सामग्री का संकलन किया है। इसके तहत वैदिक ज्ञान- विज्ञान पर आधारित दुर्लभ पांडुलिपियों, अति प्राचीन दुर्लभ ग्रंथों को फ्यूमिगेशन चेम्बर और डिजिटलाइजेशन के जरिए हमेशा के लिए सुरक्षित किया गया है ताकि भावी पीढिय़ां वैदिक ज्ञान, विज्ञान के महत्व, भारतीय भाषाओं की समृद्धता व प्राचीन सभ्यताओं का सुगमता से अध्ययन कर सके।

कर्नल टॉड भवन: जहां लिखा गया था राजस्थान का इतिहास
विद्यापीठ वह जगह भी है, जहां कर्नल जेम्स टॉड ने चार साल (1818 से 1822 ) बैठकर इतिहास लिखा था। डबोक स्थित उस भवन को कर्नल टॉड भवन के नाम से ही जाना जाता है। यह भवन आज भी किसी धरोहर से कम नहीं है। इसके अलावा विद्यापीठ के संग्रहालय में विभिन्न जगहों की खुदाई में मिले देश की हजारों साल पुरानी प्राचीन सभ्यताओं के औजार, मिट्टी के बर्तन, हाथी के दांत, टेरेकोटा की चूडिय़ां, तीर, रॉक कला के चित्र आदि हैं, जो मानव समाज के विकास की कहानी कह रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो