scriptहजारों महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा | world woman day | Patrika News
उदयपुर

हजारों महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

हजारों महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा
– महिला दिवस पर करीब 17 लाख रुपए सफर किया
 

उदयपुरMar 09, 2019 / 12:53 pm

प्रमोद कुमार सोनी

udaipur news

हजारों महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

प्रमोद सोनी/ धीरेंद्र जोशी
उदयपुर. महिला दिवस पर उदयपुर आगार से 12 हजार 83 महिलाओं ने मुफ्त सरकारी यात्रा का आनंद उठाया। इस दिन बस स्टैंड पर सुबह से लेकर शाम तक पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं की भीड़ अधिक दिखाई दी। ऐसे में कई बसें पूरी भरकर निकली तो कुछ रूट पर अतिरिक्त बसें भी लगानी पड़ी।
उदयपुर आगार के मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि महिला दिवस पर उदयपुर आगार की बसों में शुक्रवार को महिला यात्रियों ने मुफ्त यात्रा के तहत करीब 16 लाख 73 हजार 684 राशि का सफर किया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते भरतपुर, जयपुर और अजमेर के लिए तीन अतिरिक्त बसें भी लगाई गई।
धार्मिक यात्राओं का रहा जोर
महिला दिवस पर मुफ्त यात्रा के दौरान कई महिलाओं ने सामूहिक रूप से धार्मिक स्थलों की यात्रा का लाभ उठाया। ऐसे में कई महिलाओं के समूह अल सुबह ही बस स्टैंड पहुंच गए। ये दल शाम को पुन: लौट आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो