scriptप्लास्टिक से तौबा : ये 19 प्लास्टिक सामग्री अब बाजार में नहीं बिकेगी | 19 plastic materials will no longer be sold in the market. | Patrika News

प्लास्टिक से तौबा : ये 19 प्लास्टिक सामग्री अब बाजार में नहीं बिकेगी

locationउज्जैनPublished: Jun 17, 2022 10:01:00 pm

शहर में 1 जुलाई से प्रतिबंधित होगा सिंगल यूज प्लास्टिक, भंडारण से लेकर परिवहन पर भी होगी रोक, करीब 10 करोड़ का व्यवसाय होगा प्रभावित

19 plastic materials will no longer be sold in the market.

शहर में 1 जुलाई से प्रतिबंधित होगा सिंगल यूज प्लास्टिक, भंडारण से लेकर परिवहन पर भी होगी रोक, करीब 10 करोड़ का व्यवसाय होगा प्रभावित

उज्जैन। शहर में अब धार्मिक, विवाह समारोह या अन्य आयोजनों में अब लोगों को मिट्टी या कागज के गिलास तो लकड़ी से बने चम्मच या प्लेटों का उपयोग करना होगा। ऐसा शहर में शहर में १ जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने से होने जा रहा है। इसके तहत आइस्क्रीम से डंडी, झंडे, कप, ग्लास से लेकर मिठाई के डिब्बों पर लपेटी जाने वाली पन्नी सहित करीब १९ प्लास्टिक सामग्री पर रोक लगेगी। यहां तक कि प्लास्टिक से बनी इन सामग्रियों का भंडारण व परिवहन तक भी नहीं हो सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा निर्देशों के तहत राज्य सरकार ने नगर निगमों में इन पर प्रतिबंध को लेकर निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस संबंध में निगम द्वारा अगले महीने से प्लास्टिक सामग्री बेचने, परिवहन व भंडारण करने वालों पर कार्रवाई भी शुरू होगा।
यह सामग्री होगी प्रतिबंधित
– प्लास्टिक स्टिक सहित ईयर बड्स
– गुब्बारें में उपयोग होने वाली प्लास्टिक डंडी
– प्लास्टिक के झंडे
– कैंडी स्टिक
– थर्मोकोल की सजावट सामग्री
– प्लास्टिक की प्लेंटे, कप, गिलास, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, जैसे कटलरी सामान
– मिठाई के डिब्बों पर लपेटने वाली फिल्मे, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट
– १०० मइाक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक पीवीसी बैनर
– प्लास्टिक स्ट्रीटर
थोक व रिटेल सहित ५०० व्यापारी, १० करोड़ का व्यापार होगा प्रभावित
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंधित होने से शहर में थोक व रिटेल सहित करीब ५०० व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित होगा। वहीं इनके निर्माण की दो से तीन फैक्ट्रियां भी बंद होगी। हालांकि सरकार द्वारा सिंगल यूज सामग्री के निर्माण पर रोक को लेकर दो साल पहले ही नियम जारी कर दिए थे। वही इन सालों में अपना व्यापार समेटने या अन्य विकल्प पर कार्य करने की अनुमति दी गई थी। बावजूद इसके शहर में कई जगह सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग हो रहा था। हालांकि व्यापारी नए निर्देशों के बाद अपने स्टॉक को क्लिीयर करने में जुटे हुए हैं।
महंगे मिलेगी सामग्री, ज्यादा करना पड़ेगा खर्च
सिंगल यूज प्लास्टिक के तहत सामग्री निर्माण पर रोक लगने से विवाह समारोह सहित अन्य आयोजन अब महंगे होंगे। दरअसल अब प्लास्टिक की जगह वुडन निर्मित या कागज निर्मित सामग्री का उपयोग होगा। जो प्लास्टिक की तुलना में महंगी। व्यवसायी बता रहे हैं कि प्लास्टिक की चम्मच १०-२० पैसे में पड़ती है लेकिन वुडन की चम्मच १ से १.५० रुपए तक आएगी। ऐसे ही अन्य सामग्री की कीमतें भी दो से तीन गुना महंगी मिलेगी। जिससे आयोजन का खर्चें में इजाफा होगा।
यह उपाय करने होंगे
– कागज से बने ग्लास, कप का उपयोग।
– वुडन निर्मित प्लेटें, कप, चम्मच का उपयोग
– स्टील से निर्मित ग्लास, कप, प्लेट व अन्य सामग्री का उपयोग करना होगा।
– मिट्टी से बने ग्लास, कप या अन्य सामग्री का उपयोग।
इनका कहना
सरकार के इस निर्णय से प्लास्टिक सामग्री निर्माण व विक्रय पर प्रतिबंध से देश में ४ करोड़ तो उज्जैन में करीब ५०० व्यवसायी प्रभावित होंगे। प्लास्टिक की तुलना में वुडन, कागज या मिट्टी से बननी सामग्री महंगी होगी, इससे आयोजन और खर्चीले होंगे। सरकार के इस फैसल पर दोबारा से विचार करने की जररुत है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध भी हो रहा है।
– नीलेश गर्ग, उद्योगपति, कृष्णा डिस्पोजल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो