scriptहादसा… 30 फीट गहरे पानी में डूबी मैजिक का शीशा तोडकऱ निकाला शव | 30 feet deep water shrouded in the glass, removed the body of the dea | Patrika News
उज्जैन

हादसा… 30 फीट गहरे पानी में डूबी मैजिक का शीशा तोडकऱ निकाला शव

मिनी मैजिक का गलती से रिवर्स गियर लग गया, एक अन्य वाहन को भी मारी टक्कर, दोनों वाहन सहित बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से कर्मचारी की मौत, एक घायल

उज्जैनMay 22, 2019 / 11:43 pm

Mukesh Malavat

patrika

crime,dead body,police,Ujjain,traffic jam,nagda,30 feet,glass break,

नागदा. नायन डैम-भीकमपुर मार्ग स्थित अरिहंत मिनरल वाटर प्लांट के कुएं में गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया है। घटना बुधवार रात तीन बजे की बताई जा रही है। मृतक का नाम संतोष पिता शंभूलाल निवासी गांव पुवाड़लिया है। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने प्लांट के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को बायपास रोड पर चक्काजाम किया। हालांकि 15 मिनिट के बाद ही प्रशासन के आश्वासन पर ***** जाम खत्म कर दिया गया। पुलिस मामले में हादसे के दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों एवं प्लांट के प्रोपाइटर प्रतीक चपलोत के बयान दर्ज किए है। पुलिस इस बात को लेकर भी जांच में जुटी है कि प्रोपराइटर द्वारा प्लांट को लेकर सभी नियमों का पालन किया जा रहा है कि नहीं और हादसा किसकी लापरवाही के कारण हुआ है। इसके लिए पुलिस ने प्रोपराइटर से प्लांट सबंधित सभी दस्तावेज मांगे हैं।
हादसे के वक्त प्लांट में एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। चर्चा में कर्मचारियों ने बताया कि रोजाना की तरह रात को प्लांट में पानी की केन को भरने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान मृतक संतोष ने प्लांट में खड़ी मिनी मैजिक वाहन को स्टार्ट कर आगे पीछे करने का प्रयास कर रहा था। तभी गलती से संतोष से मैजिक का रिवर्स गियर लग गया और वाहन ने तेज गति से आकर पीछे खड़ी एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी जिसमें हादसे में घायल हुआ राकेश सो रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कुएं के पास खड़ी मैजिक के साथ मृतक संतोष जिस मैजिक को चलाने का प्रयास कर रहा था वह भी कुएं में जा गिरी।
अरिहंत आरओ प्लांट में रात करीब 3 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लांट के भीतर खड़ी दो मिनी मैजिक जिसमें आरओ पानी की कैन को सप्लाए किया जाता है, एक के बाद एक यहां मौजूद बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। कुएं में गिरे दोनों वाहनों में दो कर्मचारी मौजूद थे। जिनको बचाने के लिए यहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने कुएं में छलांग भी लगाई। राकेश नामक युवक तो तैर कर कुएं से बाहर निकल गया, लेकिन संतोष गाड़ी के अंदर ही फंस गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद करीब 30 फीट गहरे पानी में डूबी मैजिक का शीशा तोडकऱ संतोष को पानी से बाहर लाया गया, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पिता से अलग मां के साथ रहता था। इतना ही नहीं मृतक उसकी मां का इकलौता सहारा था। उसके चले जाने से मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्लांट मालिक की लापरवाही आई सामने
घटना के पीछे प्लांट मालिक की लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है। जिस कुएं में दोनों वाहन गिरे वह कुआं खुला और बिना मुंडेर का है। अगर कुएं पर मुंडेर का निर्माण करवा दिया जाता तो संभवत: हादसे से बचा जा सकता था। इसके अलावा रात्रि में प्लांट का पूरा काम कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। अगर कोई जवाबदार व्यक्ति मौके पर मौजूद होता तो हो सकता था कि संतोष को मैजिक चलाने से रोक दिया जाता और उसकी जान बचाई जा सकती थी।
शव रखकर किया चक्काजाम
मृतक के परिजनों ने बुधवार दोपहर को बायपास मार्ग पर मृतक के शव के साथ चक्काजाम कर दिया। इस दौरान बायपास मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर मंडी टीआइ राजू रजक पहुंचे। मृतक के परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद जाम खुल सका।

Home / Ujjain / हादसा… 30 फीट गहरे पानी में डूबी मैजिक का शीशा तोडकऱ निकाला शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो