scriptदावत के बाद दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मच गया हाहाकार | After the feast, the health of dozens of people deteriorated | Patrika News
उज्जैन

दावत के बाद दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मच गया हाहाकार

तीन कार्यक्रमों में बिगड़े भोजन से 70 से ज्यादा लोग बीमार

उज्जैनApr 08, 2019 / 01:24 am

anil mukati

patrika

People,Health,deteriorated,Dozens,Mariage,

उज्जैन. शहर में एक साथ तीन कार्यक्रमों में खराब भोजन के चलते कई लोग बीमार हो गए। लोगों की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। एक-एक कर करीब 70 लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंच गए। इसी के साथ कुछ लोगों के अन्य अस्पतालों में भी भर्ती करवाया गया। यह सभी मरीज केडी गेट, सदावल और ताजपुर में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ मरीजों के आने से अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को केडी गेट और सदावल में एक विवाह कार्यक्रम था। इसी तरह शहर से करीब १५ किमी दूर ताजपुर में भी एक विवाह कार्यक्रम था। यहां पर भोजन हुआ। इसमें खोया की मिठाई ने लोगों की तबीयत बिगड़ दी। भोजन करने के बाद भी लोगों का उल्टी, चक्कर आने लगे। ऐसी शिकायत भोजन करने वाले सभी लोगों को होने लगी। फूड पाइजनिंग होने के चलते लोगों को काफी घबराहट और बैचेनी भी होने लगी। इस कारण जिला अस्पताल में उपचार के दौरान लोगों को संभालने में डॉक्टरों को मशक्कत भी करनी पड़ी। दूसरी तरफ एक साथ इतनी बड़ी संख्या में फूड पायजनिंग के मरीज आने से भी स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मरीजों में से कुछ लोगों ने नॉनवेज भी खाया गया। यह भी गर्मी के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर कर गया। इन लोगों ने व्यक्तिगत पार्टी की थी। ताजपुर में आगर मालवा से बारात आई थी। फूड पाइजनिंग का शिकार हुए करीब एक दर्जन लोग आगर जिला अस्पताल में भी भर्ती हुए हैं।
आगर में एक दर्जन लोग जिला अस्पताल में भर्ती
मेवाती पुरा निवासी रमजानी नामक युवक की बारात उज्जैन के पास ताजपुर गांव गई थी। वहां बारातियों द्वारा वैवाहिक आयोजन में भोजन किया गया था। भोजन के बाद कुछ बारातियों की तबीयत खराब होने लगी और उल्टी दस्त का शिकार हो गए। आनन-फानन मे कुछ लोगों को उज्जैन में ही उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं कई लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक जिला अस्पताल में आशिक पिता इमरान , इरफान पिता इशाक ,बाबू पिता उस्मान, अमीर पिता रमजान, अम्फिजा पिता बाबू खा,खुशी पिता आदिल,मिश्किन पिता नजीब खा, जाकिर पिता मोहमद और खुशिन पिता शकुल खान को भर्ती कराया गया।

Home / Ujjain / दावत के बाद दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मच गया हाहाकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो