scriptअलर्ट: खतरनाक हो गया उज्जैन का यह चौराहा | Alert: Ujjain's intersection becomes dangerous | Patrika News
उज्जैन

अलर्ट: खतरनाक हो गया उज्जैन का यह चौराहा

प्रेमछाया मार्ग पर खत्म नहीं हुए अंधे मोड़, उलझ रहे वाहन चालक, महीनों से कागजों पर ही चल रही कवायद लेकिन निगम डीपीआर तक तैयार नहीं कर पाया

उज्जैनFeb 24, 2020 / 05:34 pm

anil mukati

अलर्ट: खतरनाक हो गया उज्जैन का यह चौराहा

प्रेमछाया मार्ग पर खत्म नहीं हुए अंधे मोड़, उलझ रहे वाहन चालक, महीनों से कागजों पर ही चल रही कवायद लेकिन निगम डीपीआर तक तैयार नहीं कर पाया

उज्जैन. चामुुंडामाता चौराहा से नई सड़क तक सीधी सड़क के लिए पे्रमछाया मार्ग का निर्माण तो हो गया लेकिन इसके कारण ब्रह्मण गली क्षेत्र में चौराहा यातायात की दृष्टि से खतरनाक हा गया है। कम जगह होने से वाहन गुत्थमगुत्था हो रहे हैं वहीं कुछ अंधे मोड़ के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इधर नगर निगम चौराहा विकास के लिए कागजों में ही कवायद कर रहा है और महीनों बाद भी डीपीआर मंजूर नहीं हो सकी है।
प्रेमछाया मार्ग बनने के बाद ब्राह्मणगली क्षेत्र के चौराहे पर यातायात प्रभावित होने लगा है। इस चौराहे पर अंधे मोड़ की स्थिति बन गई है, जिसके कारण अलग-अलग दिशाओं से आ रहे वाहन, आसानी ने नजर नहीं आते हैं। एेसे में यहां छोटी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस समस्या के चलते चार महीने पूर्व क्षेत्रीय पार्षद योगेश्वरी राठौर व अधीक्षण यंत्री ने क्षेत्र का निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट समाप्त करने पर चर्चा की थी। यही नहीं करीब ३६ लाख रुपए से चौराहा विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना भी तैयार की जा चुकी है। इसके बावजूद न अब तक डीपीआर मंजूर हो सकी और न चौराहे का विकास कार्य शुरू हो पाया है। लेटलतीफी की यह स्थिति तब है जब विकास कार्य के लिए मद की व्यवस्था होने के साथ ही जमीन के मालिकाना हक संबंधित जरूरी एपीओ रिपोर्ट भी प्रस्तुत हो चुकी है। एेसे में निगम इंजीनियर की नजरअंदाजी के कारण चौराहे पर यातायात की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। इस संबंध में प्रभारी इइ अनिल जैन से चर्चा की तो उन्होंने फिलहाल जानकारी देने में असमर्थता जताई।
इनका कहना है
चौराहे पर अंधे मोड़ के कारण आए दिन दुर्घटना की स्थिति बन रही है। चौराहा विकास का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन अभी तक डीपीआर मंजूर नहीं होने से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जल्द ही कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
योगेश्वरी राठौर, पार्षद, वार्ड २५

Home / Ujjain / अलर्ट: खतरनाक हो गया उज्जैन का यह चौराहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो