scriptBreaking: भाजपा नगर अध्यक्ष बनते ही विवेक जोशी को पड़ा दिल का दौरा | BJP city president Vivek Joshi suffered a heart attack | Patrika News
उज्जैन

Breaking: भाजपा नगर अध्यक्ष बनते ही विवेक जोशी को पड़ा दिल का दौरा

Ujjain News: नगर अध्यक्ष विवेक जोशी को दिल का दौरा पडऩे से उन्हें ताबड़तोड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें इंदौर के लिए रैफर कर दिया गया।

उज्जैनDec 06, 2019 / 07:11 pm

Lalit Saxena

BJP city president Vivek Joshi suffered a heart attack

Ujjain News: नगर अध्यक्ष विवेक जोशी को दिल का दौरा पडऩे से उन्हें ताबड़तोड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें इंदौर के लिए रैफर कर दिया गया।

उज्जैन। संभाग के चार जिलों पर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होने पर सुबह से भाजपाइयों के चेहरे खिले हुए थे। दोपहर में अचानक उनके चेहरे से खुशी गायब हो गई, क्योंकि नगर अध्यक्ष विवेक जोशी को दिल का दौरा पडऩे से उन्हें ताबड़तोड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें इंदौर के लिए रैफर कर दिया गया।

स्वागत का कार्यक्रम निरस्त
मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित की कि जोशी के स्वागत का कार्यक्रम निरस्त किया गया है। इसके बाद खुशी का माहौल ठंडा पड़ गया। भाजपा के लगातार दूसरी बार नगर अध्यक्ष बने विवेक जोशी की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें इंदौर रैफर किया गया। विवेक जोशी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की और उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने बताया जोशी को सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर रोड पर भर्ती किया गया था, जहां से उनकी हालत को देखते हुए इंदौर रैफर कर दिया गया। समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठनों ने जोशी की लंबी आयु की कामना की।

ये बने जिला व नगराध्यक्ष
उज्जैन नगर – विवेक जोशी
उज्जैन ग्रामीण – बहादुरसिंह बोरमुंडला
शाजापुर – अम्बाराम कराड़ा
रतलाम – राजेन्द्र सिंह लुनेरा

BJP <a  href=
city president Vivek Joshi suffered a heart attack” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/12/06/uj0706_5468519-m.jpg”>
IMAGE CREDIT: patrika

इधर, बोरमुंडला के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता
भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला का भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत हुआ, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बोरमुण्डला का भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज चौहान के अनुसार स्वागत कार्यक्रम में महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, पूर्व विधायक सतीश मालवीय, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया, तेजबहादुरसिंह चौहान, मदन सांखला, लालसिंह राणावत, किशनसिंह भटोल, मदन चौहान, रामसिंह जादोन, केपी झाला मंचासीन थे। संचालन जिला महामंत्री अशोक कटारिया ने किया। आभार यशोदा बैरागी ने माना।

Home / Ujjain / Breaking: भाजपा नगर अध्यक्ष बनते ही विवेक जोशी को पड़ा दिल का दौरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो