scriptभाजपा का हाइटेक सदस्यता अभियान : मिस्ड कॉल दिया, फिर एप पर विवरण, कुछ देर में ऑनलाइन आइडी कार्ड | BJP's HighteTek membership campaign | Patrika News
उज्जैन

भाजपा का हाइटेक सदस्यता अभियान : मिस्ड कॉल दिया, फिर एप पर विवरण, कुछ देर में ऑनलाइन आइडी कार्ड

मिस्ड कॉल दिया, फिर एप पर जाकर दिया विवरण, कुछ देर में ऑनलाइन आइडी कार्ड भाजपा का हाइटेक सदस्यता अभियान, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सभी वार्डो में दी दस्तक, विधायक-महापौर भी शामिल

उज्जैनJul 15, 2019 / 10:58 pm

राहुल कटारिया

patrika

BJP,ujjain hindi news,

उज्जैन। एंड्राइड मोबाइल से भाजपा के सदस्यता देने वाले नंबर पर मिस्ड कॉल…कुछ ही देर में एक संदेश प्राप्त…फिर नमो एप डाउनलोड कर इसमें नवीन सदस्यता का विकल्प….जरूरी जानकारी भरने व फोटो अपलोड करते ही कुछ ही देर में मोबाइल पर ऑनलाइन आइडी कार्ड।

इटेक अंदाज में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने निकलें

भाजपा कार्यकर्ता कुछ इसी हाइटेक अंदाज में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने निकलें। भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डो में घूमकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। जो लोग सिस्टम नहीं समझ पा रहे थे कार्यकर्ताओं ने खुद उनके मोबाइल लेकर ये प्रक्रिया पूरी कराई। ६ जुलाई से शुरु हुए भाजपा के सदस्यता अभियान में अब मोर्चा-प्रकोष्ठ को विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया

सोमवार को उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया सदस्यता दिलाने की प्रक्रिया की। मोर्चा नगराध्यक्ष अमय आप्टे के अनुसार विभिन्न मंडलों के कार्यक्रम में विधायक पारस जैन, मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल, महामंत्री सुरेश गिरी, राजेंद्र झालानी आदी ने सहभागीता की।

सदस्यता के बारे में भी जानकारी मिस्ड कॉल के जरीए

कुल ३२० लोगों को पार्टी की नवीन सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान मोर्चा महामंत्री अमेय शर्मा, सुमित वेदी, मोहित देशमुखर, शुभम् राय, चिराग शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। पहले की सदस्यता के बारे में भी जानकारी मिस्ड कॉल के जरीए सदस्य बनाने के इस अभियान में पूर्व में सदस्यता ले चुके व्यक्तियों की पहचान के लिए कॉलम है। जानकारी भरने दौरान यह भी पूछा जाता है की क्या आपने पहले भी सदस्यता ली थीं। हां या ना में यह जवाब देना होता है। साथ ही संबंधित एरिया का पिनकोड व व्यक्ति का पूर्ण विवरण में इसमें भरवाया जा रहा है। मिस्ड कॉल दिया, फिर एप पर जाकर दिया विवरण, कुछ देर में ऑनलाइन आइडी कार्ड भाजपा का हाइटेक सदस्यता अभियान, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सभी वार्डो में दी दस्तक, विधायक-महापौर भी शामिल

Home / Ujjain / भाजपा का हाइटेक सदस्यता अभियान : मिस्ड कॉल दिया, फिर एप पर विवरण, कुछ देर में ऑनलाइन आइडी कार्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो