scriptब्रेकिंग: महाकाल मंदिर से लापता हो गई विदेशी महिला | Breaking: foreign women missing from Mahakal temple | Patrika News
उज्जैन

ब्रेकिंग: महाकाल मंदिर से लापता हो गई विदेशी महिला

दर्शन के बाद महानिर्वाणी अखाड़े में भोजन किया और अचानक चली गई

उज्जैनJun 04, 2018 / 10:13 pm

Lalit Saxena

patrika

breaking news,Ujjain,missing,Mahakal Temple,foreign women,

उज्जैन. महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आइ एक विदेशी महिला अचानक लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस घटना ने अतिसुरक्षित और संवेदनशील क्षेत्र महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
महाकाल मंदिर में सोमवार दोपहर भगवा वस्त्रधारण कर एक विदेश महिला डी गेट पुलिस चौकी पर पहुंची थी। उसकी भाषा किसी को समझ नहीं आ रहीं थी और वह हिन्दी में केवल महर्षि योगी और प्रकाशपुरी के साथ भोलेनाथ-भोलेनाथ बोल रही थी। उसने इशारे से दर्शन की भावना व्यक्त की तो उसे वीआइपी गेट से मंदिर में प्रवेश दिया गया। महिला प्रकाशपुरी का नाम ले रहीं थी इस पर उसे मंदिर परिसर स्थित पंचायती महानिर्वाणी अखाडे़ में ले लाया गया। महिला ने भोजन के लिए इशारा किया। अखाड़े में महिला को भोजन दिया गया। चूंकि मामला विदेश महिला का था और इशारे से वह अधिक कुछ नहीं बता पा रही थी। एेसी स्थिति में इशारे से उसे लिखकर देने को कहा लेकिन यह भाषा भी किसी के पल्ले नहीं पड़ी। इस महाकाल चौकी तैनात वरिष्ठ पुलिसकर्मी ने चौकी पर तैनात आरक्षक ईश्वर शर्मा को निर्देश दिए कि महिला को पुलिस कंट्रोल रुम स्थित पासपोर्ट कार्यालय लेकर जाए। इस बीच महिला चप्पल पहनने का इशारा कर गई और वापस ही नहीं लौटी। कुछ देर इंतजार के बाद भी विदेशी महिला के नहीं आने पर उसे मंदिर के आसपास काफी देर तक पुलिसकर्मियों ने तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है।
दो किलो गांजे के साथ युवक को पकड़ा, ऑर्डर पर ले जा रहा था राजधानी
उज्जैन। जीआरपी थाना पुलिस ने माल गोदाम के पास से दो किलो गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ऑर्डर पर गांजे की डिलिवरी देने नई दिल्ली जा रहा था। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफ ॉर्म क्रमांक 1 पर पीठ पर बैग लिए युवक खड़ा है उसके बैग में गांजा है। इस पर जीआरपी की टीम ने माल गोदाम के पास पहुंचकर उक्त युवक के बैग की तलाशी ली, जिसके अंदर सफेद पॉलीथिन में 2 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा रखा था। पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में लिया और थाने लाकर उससे पूछताछ शुरू की। पकड़ाए बदमाश ने अपना नाम रणधीर सांसी पिता शेरसिंह 40 वर्ष निवासी भाटला हांसी जिला हिसार बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांजा दिल्ली लेकर जा रहा था। रणधीर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद उसे आज न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा गया। न्यायालय ने दो दिन का रिमांड दिया है। पकड़ाए गांजे की कीमत 11700 रुपए बताई जाती है। जीआरपी पकड़ाए गए आरोपी से अन्य जानकारियां निकालने का प्रयास कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो