scriptभाजपा से जुड़े नेताओं सहित 11 भू माफियाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज | Case registered against 11 land mafias including BJP leaders | Patrika News
उज्जैन

भाजपा से जुड़े नेताओं सहित 11 भू माफियाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Ujjain News: सिंहस्थ भूमि क्षेत्र में कॉलोनी काट प्लाट बेच दिए, भू माफियाओं में मंडल पूर्व कोषाध्यक्ष, निगम अध्यक्ष का भाई व संघ पदाधिकारी का काका शामिल

उज्जैनFeb 11, 2020 / 10:48 pm

Lalit Saxena

Case registered against 11 land mafias including BJP leaders

Ujjain News: सिंहस्थ भूमि क्षेत्र में कॉलोनी काट प्लाट बेच दिए, भू माफियाओं में मंडल पूर्व कोषाध्यक्ष, निगम अध्यक्ष का भाई व संघ पदाधिकारी का काका शामिल

उज्जैन। भाजपा से जुड़े नेताओं और उनके रिश्तेदारों सहित 11 लोगों के खिलाफ नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध तौर पर कॉलोनी काट कर प्लाट बेचने के मामले में भैरवगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस सभी आरोपियों को सरगर्मी से तलाश रही है, जो फरार बताए जा रहे हैं।

इन आरोपियों में संघ से जुड़े पदाधिकारी के रिश्तेदार व भाजपा में पूर्व जीवाजीगंज मंडल कोषाध्यक्ष सहित निगम अध्यक्ष के भाई भी शामिल हैं। आरोपियों ने सिंहस्थ क्षेत्र में 25 बीघा से ज्यादा जमीन पर अवैध तौर पर कॉलोनी काट कर लोगोंं को प्लाट बेच दिए। जांच के बाद नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 292 (सी) के तहत प्रकरण दर्ज करवाया है। इन आरोपियों ने सिंहस्थ क्षेत्र में आने वाले कोलूखेड़ी व घट्टिया तहसील की जमीन पर प्लाट बेचे हैं।
भैरवगढ़ थाना प्रभारी जयसिंहराम बरड़े ने बताया कि नगर निगम कॉलोनी सेल के उपयंत्री राजकुमार राठौर पिता बाबूलाल राठौर की शिकायत पर आरोपी योगेश पिता कन्हैयालाल भाटी निवासी चौसठ योगिनी मार्ग,
मनोहर गेहलोत पिता जगदीश गेहलोत निवासी पिपलीनाका चौराहा, फुकराज पिता शोभाराम भाटी निवासी उर्दूपुरा, मांगीलाल जैन पिता प्यारचंद जैन निवासी नयापुरा, रामेश्वर पिता हीरालाल सांखला निवासी कालभैरव मार्ग, यशोदाबाई पति रामचंद्र, जयसिंह पिता बाबूलाल, पेमाबाई पति बाबूलाल, दिनेश पिता अम्बाराम, अंतरसिंह पिता अम्बाराम, कमलाबाई पति अम्बाराम निवासी ग्राम कोलूखेड़ी के खिलाफ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

2011 से बेच रहे थे प्लाट
सिंहस्थ भूमि क्षेत्र में रहवासी और व्यावसायिक निर्माण पर प्रतिबंध है। बावजूद यहां की 30 बीघा से ज्यादा जमीन पर 2011 से ये भूमाफिया सक्रिय होकर कॉलोनी के नाम से प्लाट बेच रहे हैं। मामला भाजपा से जुड़े नेताओं का होने और संरक्षण मिलने से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। कई बार शिकायत के बाद भी निगम ने उन पर ध्यान नहीं दिया। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने से इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

ये हैं भाजपा व संघ से जुड़े
योगेश पिता कन्हैयालाल भाटी पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष, मनोहर गेहलोत पिता जगदीश गेहलोत नगर निगम मेें अध्यक्ष सोनू गेहलोत के भाई हैं, जो भाजपा में सक्रिय हंै। इसी तरह फुकराज पिता शोभाराम भाटी संघ पदाधिकारी के रिश्तेदार हैं, जो अवैध कॉलोनी काटकर लोगों को सस्ते दामों में प्लाट उपलब्ध करवा रहे थे।

मुख्यमंत्री को भू माफियाओं की लिस्ट दी
पिछले दिनों शहर के कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को शहर के भूमाफियाओं की एक लिस्ट सौंपी है। इस लिस्ट की शहर मेें खासी चर्चा भी रही। लिस्ट में इन आरोपियों के भी नाम शामिल हैं। वहीं पिछले दिनों सहकारिता मंत्री गोविंदसिंह ने भी भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई है।

Home / Ujjain / भाजपा से जुड़े नेताओं सहित 11 भू माफियाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो